Site icon NamanBharat

प्रेग्नेंसी में सोनम कपूर और भी हो गई हैं खूबसूरत, सफेद आउटफिट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप: PHOTOS

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी इंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की घोषणा की थी कि वह बहुत ही जल्द मां बनने वाली हैं, जिसके बाद से ही उन्हें दुनिया भर से शुभकामनाएं मिलने लगी। अभिनेत्री और उनके पति आनंद आहूजा अब अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

अब इसी बीच अब उनकी बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सोनम कपूर ने अपनी कुछ तस्वीरों को साझा किया है, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिख रही हैं। उनकी यह तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

दरअसल, प्रेगनेंसी की घोषणा करने के बाद सोनम कपूर ने पहला फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। फैशन के मामले में सोनम कपूर को टक्कर देना बिल्कुल भी आसान नहीं है।

बता दें कि सोनम कपूर भारत के नामी फैशन डिजाइनर अबू जानी की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने अपने लिए वेस्टर्न कपड़े नहीं बल्कि ऐसे लिबास चुने थे जो पारंपरिक थे। उनके लुक को छोटी बहन रिया कपूर ने स्टाइल किया था।

वैसे सोनम कपूर इन तस्वीरों में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। सफेद रंग की साड़ी पहने खुले बालों के साथ उनका यह स्टाइल जबरदस्त है। इन तस्वीरों में सोनम कपूर अपना बेबी बंप खूब फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं। सोनम कपूर ने सफेद आउटफिट के साथ गले में ट्रेडिशनल लुक का हार और कंगन भी पहन रखा है। तस्वीरों में सोनम कपूर गॉडेस अवतार में दिख रही हैं।

सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। वैसे देखा जाए तो सोनम कपूर का चेहरा यूं तो प्रेगनेंसी की वजह से काफी ग्लो कर ही रहा है लेकिन इसी बीच उन्होंने मिनिमम मेकअप और कजरारी आंखों के साथ लोगों के दिलों पर छुरिया चला रहा है। स्ट्रेपलेस ब्लाउज के साथ उनका यह साड़ी पहनने का स्टाइल काफी रॉयल वाइब्स दे रहा है।

 

आपको बता दें कि हाल ही में सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति आनंद आहूजा के साथ की कुछ तस्वीरों को शेयर कर अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने लिखा था कि “चार हाथ जो, आपकी जिनकी हो सके उतनी अच्छी परवरिश करेंगे।”

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि “दो दिल जो आपके साथ धड़केंगे। एक परिवार जो आपको प्यार और सपोर्ट देगा। हम आपके आने का इंतजार कर रहे हैं।” जैसे ही सोनम कपूर ने यह पोस्ट शेयर की उसके बाद ही उन्हें लगातार फैंस बधाई देने लगे। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनम कपूर अपने पति आनंद की गोद में लेटी हुई नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि सोनम कपूर ने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म “सांवरिया” से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। वहीं आखरी बार वह साल 2019 में आई फिल्म “एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” में नजर आई थीं। अगर हम सोनम कपूर की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उन्होंने आनंद आहूजा को कई साल डेट किया, जिसके बाद साल 2018 में शादी कर ली। अब बहुत ही जल्द दोनों अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं।

 

 

 

Exit mobile version