बेटी के आगमन से पहले प्रियंका-निक ने खर्च कर डाले 149 करोड़ रुपए, महीनों से तैयारी कर रहा था कपल

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘देसी गर्ल’ कही जाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति व सिंगर निक जोनस ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। प्रियंका-निक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फैंस को यह बड़ी खुशखबरी दी है। जी हां, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की थी कि वह सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं।

जैसे ही निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस के साथ यह खबर साझा की तो हर कोई हैरत में पड़ गया। रिपोर्ट के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है, जिसके बाद से ही फैंस से लेकर तमाम सेलेब्स तक, की तरफ से ढेरों बधाइयां उन्हें मिल रही हैं।

वहीं फैंस उनके बच्चे की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। अब इसी बीच लेटेस्ट रिपोर्ट में यह मालूम हुआ है कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से इस बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए थे।

जी हां, people.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस तभी से फैमिली प्लानिंग कर रहे थे जब उन्होंने लॉस एंजलिस में अपना घर खरीदा था। आपको बता दें कि अगस्त 2019 में यह कपल एक घर की तलाश में लगा हुआ था और आखिर में उनकी तलाश नवंबर 2019 में जाकर खत्म हो गई।

प्रियंका और निक ने लॉस एंजिलिस में एक नए एनकिनो एस्टेट के लिए 20 मिलियन डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में देखा जाए तो 149 करोड़ रुपए उन्होंने खर्च किए थे। पीपल मैगजीन के अनुसार देखा जाए तो प्रियंका और निक ने अपने बच्चे को ध्यान में रखते हुए लॉस एंजेलिस में अपना घर खरीदा था।

इंटरनेशनल people.com को एक सूत्र ने बताया कि “जब उन्होंने एक साथ घर खरीदा तो उनके दिमाग में बच्चे और फैमिली की प्लानिंग थी। वह बच्चे पैदा करने की उम्मीद कर रहे थे और उन्हें बहुत सारे बाहरी स्थान और हरियाली के साथ एक जगह की जरूरत थी।”

इस सूत्र ने कहा कि प्रियंका और निक के घर में रहने के बाद महीनों तक घर की मरम्मत पर काम किया गया। वह अपने इस घर को परिवार के अनुकूल बनाना चाहते थे।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस में पिछले साल दिवाली के त्यौहार पर अपने परिवार और दोस्तों को दिवाली पार्टी के लिए होस्ट किया था। कपल और उनके परिवार के सदस्य एक विशेष पूजा के लिए दिन में एकत्रित हुए थे और शाम के समय कपल और करीबी दोस्तों ने ट्रेडिशनल इंडियन थीम पर दिवाली मनाया था।

वैसे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस में अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि आखिर उनकी बच्ची का नाम क्या है और ना ही उन्होंने कोई तस्वीर शेयर की है परंतु फिर भी फैंस इस कपल पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बच्ची के जन्म की खुशखबरी देते हुए पोस्ट साझा किया था।

उन्होंने यह लिखा कि “हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।” इसके बाद निक-प्रियंका ने बेटी का स्वागत किया है, इस बात की पुष्टि प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा ने किया।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में उम्मेद भवन पैलेस में अपने-अपने धर्म के मुताबिक दो रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी। शादी के बाद से ही अभिनेत्री अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका के लॉस एंजिलिस में रहती हैं।