इस करोड़ों के आलीशान बंगले में मम्मी-पापा के साथ रहेगा प्रियंका-निक का बच्चा, देखिए Inside Pictures

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मां बन गई हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। इसकी जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा दी है। प्रियंका चोपड़ा ने बच्चे के जन्म की खुशखबरी देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है।

फैंस को पोस्ट के माध्यम से अभिनेत्री ने बताया कि “हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है।” अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में आगे यह लिखा है कि “इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।”

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस माता-पिता बनने के बाद बेहद खुश हैं और उनके परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में उदयपुर के उम्मेद भवन पैलेस में अपने-अपने धर्म के अनुसार दो रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी।

शादी के बाद अभिनेत्री अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका के लॉस एंजिलिस में रहती हैं। यहां पर कपल का एक आलीशान बंगला है, जो अंदर से दिखने में किसी महल से कम नहीं लगता है। शायद ही बहुत कम लोग ऐसे होंगे जिनको यह पता होगा कि यह बंगला प्रियंका चोपड़ा को तोहफे में खुद उनके पति निक जोनस ने दिया था। इस बंगले की कीमत करोड़ों रुपए में बताई जाती है।

वहीं अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का बच्चा भी इसी आलीशान बंगले में रहेगा। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से प्रियंका-निक के बंगले के अंदर की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के इस आलीशान बंगले के अंदर की तस्वीरें देखकर आप अपनी नजरें हटा नहीं पाएंगे। यह घर किसी लग्जरी महल से कम नहीं लगता है। यह आलीशान घर करीब 20,000 वर्ग फुट में बना हुआ है। इस बंगले की कीमत करीब 150 करोड़ रुपए बताई जाती है।

प्रियंका चोपड़ा का यह आलीशान घर बाहर से देखने जितना खूबसूरत लगता है उससे कहीं ज्यादा यह अंदर से सुंदर है। इस घर का डिजाइन बहुत अलग है।  यह घर भीड़भाड़ वाली जगह से बहुत दूर है। इसके आसपास खूबसूरत घाटियां और हरियाली देखने को मिलती है।

प्रियंका चोपड़ा का न्यू बेबी इस आलीशान बंगले में अपने मम्मी पापा के संग रहेगा। प्रियंका चोपड़ा के इस आलीशान बंगले में 7 कमरे, 11 बाथरूम, मूवी थिएटर, बार, इनडोर बॉस्केटबॉल कोर्ट, स्विमिंग पूल मौजूद है।

इस आलीशान घर के अंदर शानदार जिम, गेम रूम, एक बॉलिंग एली, इंफिनिटी पूल, लोड और लॉन है। इसके अलावा अलग से बैठने की व्यवस्था भी की गई है।

प्रियंका चोपड़ा के इस आलीशान बंगले से प्रकृति का खूबसूरत नजारा साफ-साफ देखने को मिलता है। इसमें लिविंग रूम और लंबी डाइनिंग टेबल है।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पहली मुलाकात साल 2015 में हुई थी और मेट गाला में इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। यहीं से दोनों ने नंबर एक्सचेंज किया था और बातचीत होने लगी थी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिसंबर 2018 में उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। प्रियंका को निक जोनस ने ग्रीस में प्रपोज किया था और करीब 3 साल के अफेयर के बाद यह विवाह के बंधन में बंधे थे। इन दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की उम्र में 10 साल का फासला है परंतु इसके बावजूद भी इन दोनों का प्यार अटूट है। प्रियंका चोपड़ा फिल्मों में एक्टिंग के अलावा प्रोडक्शन भी करती हैं। अभिनेत्री का प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसका नाम पर्पल पेबल्स प‍िक्चर्स है।

प्रियंका चोपड़ा के प्रोडक्शन हाउस में वेंट‍िलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज प‍िंक, द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्में बन चुकी हैं। बॉलीवुड में कामयाबी पाने के बाद हॉलीवुड में प्रियंका अपनी पहचान बनाने में सफल रही हैं।