बेटी मालती को गोद में लेकर सिद्धिविनायक दर्शन करने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, लिया बप्पा का आशीर्वाद, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर कर लाखों फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मुंबई में इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज “सिटाडेल” का जमकर प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचीं, जिसकी तस्वीरें खुद प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं।

इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा को अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा करते हुए देखा जा सकता है। प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं। प्रियंका चोपड़ा की बेटी की यह तस्वीरें फैंस का भी दिल जीत रही हैं। इन तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री की यह तस्वीरें बताती हैं कि वह भारत वापस आते ही भक्ति के रस में डूब चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि वह अपनी बेटी मालती के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा माथे पर तिलक, लाल दुपट्टा ओढ़े नजर आ रही हैं। वहीं उनकी बेटी भी काफी क्यूट लग रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी पूरी टीम भी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लेटेस्ट तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सिद्धिविनायक मंदिर की झलक फैंस को दिखाई है, जिसमें गणपति बप्पा की मूरत आप देख सकते हैं। आपको बता दें कि यह मुंबई का एक बेहद ही प्रसिद्ध लोकप्रिय मंदिर है, जहां अक्सर ही किसी ना किसी स्टार्स की शिरकत होती रहती है। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी बेटी के साथ जाकर बप्पा का आशीर्वाद लिया।

लेकिन मंदिर प्रांगण में तस्वीरें लेना मना है। इसके बावजूद भी उन्हें ऐसा वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा था, जिसकी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और यह सवाल कर रहे हैं कि सिद्धिविनायक मंदिर में ना तो फोटो खींचने की परमिशन है और ना ही वीडियो बनाने की, तो फिर प्रियंका को इतनी ढील क्यों दी गई? खैर, इन सब के बीच प्रियंका चोपड़ा के फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती को पंडित जी ने तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया, जिसकी यह प्यारी तस्वीरें फैंस का दिल जीत रही हैं। बेटी को मंदिर ले जाकर दर्शन कराना, उन्हें अभी से भारतीय सभ्यता से रूबरू कराना फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर प्रियंका की यह तस्वीरें आते ही वायरल हो गई हैं। इन तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ मुंबई आई हैं। नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के भव्य उद्घाटन के मौके पर वह अपने परिवार के साथ पहुंची थीं। फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा “सिटाडेल” के प्रमोशन में व्यस्त हैं।