बेटी मालती के बिना ही भारत लौटी प्रियंका चोपड़ा ,एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखी वतन वापसी की ख़ुशी

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने टि्वटर अकाउंट से ट्वीट कर अपने वतन वापसी की खुशी व्यक्त की थी |अब पूरे 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा विदेश से भारत वापस आ चुकी है और हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर वतन वापसी की खुशी साफ झलक रही थी| सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की एयरपोर्ट से ढेरों तस्वीरें और वीडियोस सामने आ चुके हैं जो कि इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं|

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो भी इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका चोपड़ा एयरपोर्ट पर बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही है| प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं| देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के इतने सालों बाद इंडिया वापस आने पर उनके तमाम फैंस बेहद खुश हैं हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने अपने साथ अपनी बेटी मालती को नहीं लाया है और ऐसे भी लोग प्रियंका की बेटी मालती को बेहद मिस भी कर रहे हैं|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


प्रियंका चोपड़ा का एयरपोर्ट से जो वीडियो सामने आया है उसे मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरार भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा नेवी ब्लू कलर की ड्रेस में बेहद स्टाइलिश दिख रही है और उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और जो ड्रेस उन्होंने पहना है उसमें वह बेहद ग्लैमरस दिखाई दे रही है|

प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट करके अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं | प्रियंका के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि,” प्रियंका आपको इंडिया में देखकर बहुत अच्छा लग रहा है”| वही एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि,” प्रियंका हर भारतीय को आप पर गर्व होना चाहिए..”| इस तरह से लोग जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं इस वीडियो पर दे रहे हैं|

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने परिवार के साथ विदेश में दीपावली का उत्सव बेहद ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया था और दीपावली के अवसर पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने घर पर लक्ष्मी पूजन भी किया था और इस सेलिब्रेशन की काफी सारी तस्वीरें देसी गर्ल प्रियंका ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी साझा किया था|

इन तस्वीरों में प्रियंका अपनी बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी और वही प्रियंका के साथ उनकी मां ने भी दीपावली सेलिब्रेट किया था| वही अब प्रियंका पूरे 3 साल के बाद इंडिया वापस आई है और ऐसे भी एक्ट्रेस की वतन वापसी पर उनके फैंस बेहद खुश हैं|

प्रियंका की एयरपोर्ट से यह तस्वीरें सामने आई है उन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी बेटी मां की नजर नहीं आ रहे हैं परंतु पूरे पूरे कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका चोपड़ा अपनी नन्ही परी मालती के साथ इंडिया वापस लौटेगी परंतु अब ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियंका अकेले ही भारत आई हैं|

गौरतलब है कि प्रियंका और निक इसी साल सरोगेसी के जरिए एक बेटी के पेरेंट्स बने थे इसकी जानकारी इन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपने तमाम प्रशंसकों को दी थी| निक जोनस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में बेहद ही शाही अंदाज में शादी रचाई थी और शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ अमेरिका शिफ्ट हो गई है|