प्रियंका चोपड़ा ने शानदार तरीके से मनाया निक जोनस का बर्थडे, शेयर किया रोमांटिक Video

प्रियंका चोपड़ा का नाम दुनिया भर की सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की थी और धीरे-धीरे उन्होंने हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम शुरू किया। प्रियंका चोपड़ा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कामयाबी पाने में सफल हुई हैं।

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसे फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इसी बीच ग्लोबल स्टार ने पति निक जोनस के जन्मदिन पर उन्हें बेहद खास अंदाज में विश किया।

प्रियंका चोपड़ा ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में पति निक जोनस को बेहद रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह अपने प्यारे पति निक जोनस को जन्मदिन की बधाई दे रही हैं। वीडियो ने हमें प्रियंका के पति निक जोनस के 30वें जन्मदिन की इनसाइड पार्टी की झलक दी, जिसे एक्ट्रेस ने भव्य अंदाज में प्लान किया था। इसमें निक के परिवार और दोस्तों को बर्थडे बैश में मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो शेयर करते हुए अपने जीवन के प्यार निक जोनस के लिए एक भावनात्मक जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा “जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे। आपके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहे और आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहे। आई लव यू निक जोनस। यह एक वीकेंड था, जिसने मेरा दिल इतना भर दिया। इसकी शुरुआत मेरे पति के 30वें जन्मदिन के जश्न मनाने से हुई थी, लेकिन अंत में यह बहुत अधिक हो गया। निक के सभी दोस्तों और परिवार ने कमरे को बहुत प्यार और खुशी से भर दिया था। मैं एक अविश्वसनीय व्यक्ति के संपूर्ण उत्सव को पूरा करने में मेरी मदद करने के लिए आप सभी का पर्याप्त धन्यवाद नहीं कर सकती।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

वहीं निक जोनस ने भी अपने बर्थडे पार्टी की तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी को इस खास बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए थैंक्स कहा है।

पति से 10 साल बड़ी हैं प्रियंका

आपको बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस ने 1 दिसंबर 2018 को शादी की थी। स्टार कपल ने पहले जोधपुर में सात फेरे लिए। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा उम्र में निक जोनस से करीब 10 साल बड़ी हैं। लेकिन इन दोनों की उम्र के बीच का यह अंतर इनके प्यार के बीच में कभी नहीं आया। यह एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं।

शादी के बाद साल 2022 में कपल ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया था। मालती का जन्म समय से पहले हुआ था और उन्हें जन्म के बाद 100 दिनों तक एनआईसीयू में रखा गया था।

हालांकि, अब मालती बिल्कुल फिट और ठीक है। अब यह कपल अपनी बेटी के साथ जीवन के हर पल को संजो रहा है। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।