जब जेठानी की शादी में प्रियंका ने पहनी थी इंडियन साड़ी, देसी लुक में विदेश में मचाई थी खूब धमाल

देसी गर्ल से मशहूर प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना जलवा बिखेरा है. आज के समय में प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल स्टार बन चुकी है. सोशल मीडिया पर प्रियंका की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है और इनके फैंस इनको खूब पसंद करते है. प्रियंका ने वर्ष 2018 में फेमस पोप सिंगर निक जोन्स के साथ सात फेरे लिए और शादी के बाद प्रियंका अब अपने पति के साथ अमेरिका में ही रहती है और इनको अमरीका की सिटिजनशिप भी मिल गई है. विदेश में रहने के बावजूद भी लोगों के बीच उनका क्रेज़ कम नहीं हुआ है.

अमेरिका में रहने के बावजूद भी प्रियंका अपनी भारतीय संस्कृति को नहीं भूली और भारतीय परंपराओं को वे आज भी विधि पूर्वक विदेश में निभाती है, प्रियंका को अपनी भारतीय संस्कृति पर फक्र महसूस होता है.

हाल ही में खबर मिली है कि प्रियंका ने न्यूयॉर्क शहर में एक भारतीय रेस्टोरेंट की स्थापना की है, प्रियंका ने अपने इस रेस्टोरेंट का नाम “सोना” रखा है. प्रियंका ने अपने इस रेस्टोरेंट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ भी शेयर की है. फैंस को उनका ये रेस्टोरेंट काफी पसंद आया क्योंकि वे भारतीय व्यंजनों का स्वाद विदेश में भी फैलाना चाहती है और ये हर भारतीय के लिए गर्व की बात है. उन्होंने साबित कर दिखाया है कि वह एक्टिंग के इलावा भी किसी काम में किसी से पीछे नहीं हैं.

सिर्फ यही नहीं बल्कि काफी मौकों पर प्रियंका ने भारत की पहचान को विदेश में बड़े पैमाने पर दर्शाया है. इसका एक उदाहरण ये भी है को वर्ष 2019 में निक के बड़े भाई की शादी में प्रियंका ने भारतीय लिबाज़ को बड़े ही खूबसूरत अंदाज में दुनिया के सामने दर्शाया था. इस शादी में प्रियंका साड़ी पहने काफी खूबसूरत नजर आ रही थी. उनके इस देसी लुक की चर्चा अलग अलग देशों में काफी ज्यादा हुई थी. उनके इसी अंदाज को लोगो ने काफी पसंद किया था.

इसी देसी लुक से प्रियंका ने निक के बड़े भाई की शादी में काफी लाइमलाइट चुराई थी. जहा सब वेस्टर्न लुक में नजर आ रहे थे वही प्रियंका ने सिर्फ साड़ी पहनी थी. उनके इसी लुक पर शादी में आए सभी की आंखे उन्ही पर टिक गई. हलके पिंक कलर की इस साड़ी में प्रियंका कमाल की लग रही थीं. हर किसी की नज़रें उन्ही पर थीं. बता दें कि सोशल मीडिया पर उस समय उनकी यह पिंक साड़ी वाली फ़ोटोज़ काफी वायरल भी हुई थी.

विदेश में रहने के बाद भी प्रियंका भारत की संस्कृति बखूबी निभाती नजर आती है. आज के समय में प्रियंका एक सफल एक्ट्रेस तो है की साथ की एक सक्सेसफुल बिजनेस्वोमेन भी बन चुकी है. प्रियंका का अपना एक प्रोडक्शन हाउस भी है. हाल ही में प्रियंका ने अपना हेयर प्रोडक्ट “एनोमाली” को लॉन्च किया है. इतना सब के बावजूद भी वे अपने फैन्स के लिए टाइम निकलती है और अपनी खूबसूरत तस्वीर भी शेयर करती है.