बेटी मालती संग प्रियंका- निक ने धूमधाम से मनायी अपनी पहली दिवाली ,मां-पापा संग ट्विनिंग करती दिखी मालती

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय कौशल से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुई है और लंबे समय से प्रियंका चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही है| प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को ही बखूबी मैनेज करके चलती है और वही सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा अपने नए-नए पोस्ट साझा कर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट अपने प्रशंसकों को देती रहती है|

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज को एंजॉय कर रहे हैं दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेसी के जरिए अपनी जिंदगी में अपनी बेटी का स्वागत किया था जिसका नाम इन्होंने मालती मैरी जोनस रखा है |

वही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पेरेंट्स बनने के बाद अक्सर ही अपनी लाडली की प्यारी-प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं| वही निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा के लिए इस बार के दीपावली बेहद खास रही क्योंकि इस कपल ने यह दिवाली अपनी बेटी मालती के साथ धूमधाम से सेलिब्रेट किया है जिसकी तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से ताजा भी किया है|

प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें साझा की है जिसमें वह अपने पति निक जोनस मां मधु चोपड़ा और बेटी मालती के साथ दीपावली का जश्न मनाती हुई नजर आ रही है और एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ लक्ष्मी पूजन करती हुई दिखाई दे रही है| सामने आई तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा का पूरा परिवार एक साथबेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रहा है और सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के दीपावली सेलिब्रेशन की तस्वीरें आते ही वायरल हो गई है|

इन तस्वीरों पर एक्ट्रेस के फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और प्रियंका की खूब तारीफ कर रहे हैं|प्रियंका चोपड़ा भले ही सात समंदर पार विदेश में रहती हूं परंतु वह अपने देश के सभी त्योहार बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट करती है और ऐसे में दीपावली के खास मौके पर भी प्रियंका चोपड़ा ने बेहद खास अंदाज में अपनी बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ रोशनी के पर्व दीपावली का जश्न मनाया है|

बता दे प्रियंका चोपड़ा ने बीते 26 अक्टूबर 2022 को अपने इंस्टा अकाउंट पर दीपावली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें साझा की है प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ नजर आ रही है| इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ही वाइट आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं और इस कपल की बेटी भी वाइट फ्रॉक में बहुत क्यूट लग रही हैं |

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने तमाम प्रशंसकों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं और उन्होंने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है कि, “मेरे हार्ट्स (दिल इमोजी) के साथ इतना सुंदर दिवाली उत्सव। सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। आप सबके लिए खुशी और रोशनी। #दिवाली।”प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीरें साझा की है उन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है और यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है|