प्रियंका चोपड़ा ने दुबई में एन्जॉय किया वेकेशन ,येलो बिकनी पहने समंदर किनारे सुकून के पल बिताते दिखी देसी गर्ल

सऊदी अरब में संपन्न हुई रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरने वाली बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब दुबई पहुंच गई है जहां पर अभिनेत्री वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं| सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों को अपनी दुबई वेकेशन की खास झलक दिखाई है| प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ‘वीकेंड वाइब्स’। वही अब सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के दुबई वैकेशन की तस्वीरें ताबड़तोड़ वायरल हो रही है और इन तस्वीरों में देसी गर्ल का बेहद ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है|

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक बेशुमार नाम और शोहरत कमाने वाली ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी जबरदस्त चर्चाओं में बनी रहती है| प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपने प्रशंसकों के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोस शेयर करती है और अब इसी बीच हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कुछ नई तस्वीरें प्रशंसकों के साथ शेयर की है|

सामने  आई तस्वीरों में प्रियंका अपने दोस्तों के साथ दुबई में वैकेशन एंजॉय करती हुई देखी जा सकती है और इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिखाई दे रही है| प्रियंका की यह तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही धमाल मचा रही हैं और वही प्रियंका चोपड़ा के फैंस को उनका यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है|

अपने दुबई वेकेशन की काफी सारी तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें से एक तस्वीर में देसी गर्ल येलो ड्रेस में बोट पर आराम फरमा की हुई नजर आ रही है| प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है| एक और तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा पानी में मस्ती करती हुई देखी जा रही है और इस तस्वीर को भी प्रियंका चोपड़ा के साथ काफी पसंद कर रहे हैं|

इससे में प्रियंका चोपड़ा कैप लगाए हुए दिखाई दे रही है और उनका यह लुक उन्हें और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा है| दुबई वेकेशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा अपने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करती हुई नजर आई और उनकी इन तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट करके एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं| दुबई वेकेशन से प्रियंका चोपड़ा की जो तस्वीरें सामने आई है उन तस्वीरों में वाकई में देसी गर्ल बेहद खूबसूरत दिख रही है|

इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा पक्षियों के साथ खेलती हुई नजर आ रही है | एक और तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा किलर पोज देती हुई दिखाई दे रही है| प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और अपनी कातिलाना अदाओं से प्रियंका चोपड़ा हर किसी का दिल जीत रही है|

प्रियंका चोपड़ा की दुबई वेकेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है और प्रियंका की हर एक तस्वीर बेहद खूबसूरत नजर आ रही है| इस दौरान प्रियंका चोपड़ा अपने दोस्तों के साथ वेकेशन का भरपूर आनंद उठाती हुई नजर आ रही है| प्रियंका चोपड़ा को इसके पहले रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में देखा गया था और उन्होंने इस इवेंट में अपने ग्लैमरस अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया है|