प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई अपनी न्यू बॉर्न बेबी की नर्सरी, पति निक जोनस संग साझा की तस्वीरें

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने मां बनने की जानकारी देकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और वह आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोस साझा करती रहती हैं।

बात दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के साथ शादी की थी। यह कपल राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में विवाह के बंधन में बंधा था, जहां पर निक जोनस का पूरा परिवार शामिल हुआ था। करीबन तीन दिनों तक कपल की शादी का फंक्शन चला था। इस कपल की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

सरोगेसी से मां बनी हैं प्रियंका चोपड़ा

जब प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी तो शादी के बाद से ही अक्सर उनसे बेबी प्लान के बारे में पूछा जाता था। हालांकि, कपल ने कुछ दिन पहले ही अपने माता-पिता बनने की जानकारी फैंस को दी थी। प्रियंका चोपड़ा ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट के जरिए यह बताया था कि वह सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने इस पोस्ट में लिखा था कि “हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि, हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।” मां बनने की खबर देने के बाद अभिनेत्री को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया था।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपने बच्चे की नर्सरी की एक झलक

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं परंतु जब से प्रियंका चोपड़ा मां बनी हैं, तब से वह थोड़ा सोशल मीडिया से दूर हो गई हैं, जिससे यह साफ तौर पर मालूम होता है कि प्रियंका चोपड़ा अपना पूरा समय अपनी बेटी के साथ व्यतीत कर रही हैं।

वहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने बच्चे के जन्म के करीब 1 महीने बाद कुछ तस्वीरों को हाल ही में पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों में अपने बच्चे की नर्सरी की एक झलक शेयर की है। इनमें से कुछ तस्वीरें अभिनेत्री की सोलो हैं, जबकि एक फोटो में पति निक जोनस के साथ वह नजर आ रही हैं।

वहीं उनके डॉगी और लंच डेट की भी झलक तस्वीरों में देखी जा सकती है लेकिन इन सभी तस्वीरों में हमारा ध्यान अभिनेत्री की उस तस्वीर पर गई, जिसमें कई सारे टेडी वियर्स रखे हुए नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर को देखने के बाद ऐसा मालूम होता है कि यह तस्वीर उनके न्यू बॉर्न बेबी के नर्सरी की है। प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में “फोटो डंप” लिखा है।