Site icon NamanBharat

बेटी को कंधे पर बैठाकर घूमती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, पति निक ने फोटो-वीडियो शेयर कर लिखी ये बात

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री की बेहद मशहूर और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। मौजूदा समय में प्रियंका चोपड़ा की पहचान एक ग्लोबल स्टार के रूप में होती है। प्रियंका चोपड़ा अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री अपनी निजी जिंदगी पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं, बल्कि एक बेहतरीन मां भी हैं। यही वजह है कि प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने पति निक जोनस और बेटी मालती जोनस के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करती हुई नजर आती हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ अक्सर अच्छे और खुशगवार पल बिताती दिखती हैं। तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं और यूजर्स को अपडेट करती रहती हैं।

वहीं इसी बीच प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती का एक फोटो और एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री अपनी बेटी मालती को कंधे पर बैठाकर रोड क्रॉस कर रही हैं। दरअसल, यह तस्वीर और वीडियो प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती के साथ मस्ती करती हुई रोड क्रॉस कर रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को कंधे पर बैठाया फिर सड़क की पार

बॉलीवुड में “देसी गर्ल” के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ एक खुशहाल जिंदगी गुजार रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने एक बेहद खास पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट के साथ उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा के कंधे पर नन्हीं मालती बैठी नजर आ रही हैं।

निक जोनास के द्वारा शेयर की गई पोस्ट में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा मालती के साथ मस्ती करती हुई रोड क्रॉस कर रही हैं और दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस फोटो और वीडियो को पोस्ट करते हुए निक जोनस ने कैप्शन में यह लिखा है कि “हैप्पी मदर्स डे माय लव। तुम बहुत अच्छी मां हो। तुमने मेरे और मालती की दुनिया को जगमगा दिया है।”


निक जोनस के द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने भी कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने यह लिखा है “आई लव यू जान, थैंक यू फॉर मेकिंग मी मम्मा।” वहीं निक जोनस के भाई ने भी कमेंट करते हुए लिखा “शी इज अमेजिंग मदर।” वहीं बहुत से वेरीफाइड अकाउंट भी इस तस्वीर और वीडियो पर खूब कमेंट और लव इमोजी भेज रहे हैं। वहीं फैंस का भी खूब सारा प्यार मिल रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने भी मदर्स डे पर एक पोस्ट की थी शेयर

वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी मदर्स डे पर एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा किया था। प्रियंका चोपड़ा के द्वारा शेयर की गई पोस्ट में से एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि उसमें मालती बेड पर खेलती हुई नजर आ रही है।

वहीं एक अन्य तस्वीर में मालती के साथ वह एक रेस्टोरेंट में बैठी हुई इंजॉय कर रही हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही इसी प्रकार से अपनी बेटी मालती के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करती हुई नजर आती हैं और वह अपनी बेटी मालती के साथ की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने पार्क में मालती को घुमाते हुए वीडियो किया था पोस्ट


वहीं प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले भी सेंट्रल पार्क में मालती को घुमाते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वॉकर में घूमते हुए मालती बेहद खुश नजर आ रही थीं। वहीं अगर हम प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में उनकी वेब सीरीज सिटाडेल अमेज़न प्राइम पर रिलीज हुई है, जिसका हर फ्राइडे 1 एपिसोड रिलीज होता है। इस सीरीज की वजह से प्रियंका चोपड़ा खूब चर्चा का विषय बनी हुई थीं।

 

 

 

 

Exit mobile version