आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बच्चों को पढ़ाते और उनसे बात करती आईं नजर, देखें तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा का नाम दुनिया भर की सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है। प्रियंका चोपड़ा ने आज जो मुकाम हासिल किया है, उसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की थी और धीरे-धीरे इन्होंने हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम करना शुरू कर दिया। आज यह एक ऐसी पहली भारतीय अभिनेत्री बन चुकी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कामयाबी पाने में सफल रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग के दम पर एक ग्लोबल स्टार के रूप में अपनी पहचान बनाई है। प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बहुत ज्यादा है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में हैं और यह लगातार सुर्खियों का विषय बनी हुई है। सोमवार को प्रियंका चोपड़ा को लखनऊ में स्पॉट किया गया था।

एक अभिनेत्री, फिल्म प्रोड्यूसर और बिजनेस वुमन होने के साथ-साथ यूनिसेफ की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा यहां यूनिसेफ के ऑफिस पहुंची थीं। वह कम्पोजिट स्कूल औरंगाबाद और एक आंगनवाड़ी सेंटर पर भी पहुंचीं, जहां पर उन्होंने बच्चों के साथ ढेर सारी बातें की और काफी अच्छा समय बिताया। इस दौरान अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को यूपी में लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को खत्म करने के लिए यूनिसेफ और उनके पार्टनर्स द्वारा किए गए कामों को ऑब्जर्व करते हुए देखा गया।

आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ प्रियंका चोपड़ा ने बताया टाइम

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के लखनऊ विजिट की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें खुद प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट स्टोरी पर भी साझा किया है। प्रियंका चोपड़ा इस दौरान यूपी के लालपुर गांव के आंगनवाड़ी केंद्र भी पहुंची थीं। वहां पर अभिनेत्री बच्चों को पढ़ाते हुए नजर आईं और उन्होंने बच्चों से बात भी की।

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा बच्चों के साथ बैठकर तसल्ली से बात कर रही हैं। तस्वीर में देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा एक बच्ची को अपनी गोद में बैठाकर बच्चों को पढ़ाती हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने यूनिसेफ के ऑफिस की भी विजिट की

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा कहती है कि “अभी, मैं यूनिसेफ के साथ लखनऊ, भारत में हूं। मैं रियली यहां विजिट करने का इंतजार कर रही थी। मैंने अपने बचपन के कुछ साल लखनऊ के स्कूल में बिताए हैं। मेरे यहां परिवार और दोस्त हैं और मैं यह समझने के लिए एक्साइटेड हूं कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के लिए Needle कैसे शिफ्ट हो गई है। मैं पहली बार देखना चाहती हूं कि कैसे टेक्नोलॉजी और इनोवेशन बड़े स्केल पर बदलाव को ला रहे हैं। पूरे इंडिया में, जेडंर इनइक्वैलिटी की वजह से असमान अवसर पैदा होते हैं, और यह लड़कियां ही हैं जिन्हें एडवांटेज नहीं मिल पाती हैं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा आगे कहते हुए नजर आ रही हैं कि “हम लड़कियों के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को खत्म करने के मकसद से किए जा रहे कामों को देखने के लिए यूनिसेफ के कई पार्टनर्स से मिलने जा रहे हैं। मैं रोजमर्रा की जिंदगी में उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में सुनूंगी और सॉल्यूशन भी देखूंगी, क्योंकि बड़े स्केल पर सॉल्यूशन की ही जरूरत है। जैसा कि मैंने अक्सर कहा है, महिलाएं और लड़कियां न केवल अपने लिए बल्कि अपनी कम्यूनिटी के लिए बेहतर भविष्य बना सकती हैं।”