निक जोनस संग प्रियंका चोपड़ा निकली लॉन्ग ड्राइव पर ,बेटी मालती के लिए कपल ने लिखा ये खास नोट

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल स्टार बन चुकी है और हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री के साथ-साथ हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक खास पहचान बनाया है| प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ की खूबसूरत झलकियां साझा करती है|

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस को एक बेटी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था जिसका नाम इस कपल ने मालती रखा है| वहीं प्रियंका चोपड़ा जबसे मां बनी है तब से उनकी जिंदगी उनकी बेटी के इर्द-गिर्द ही घूम रही है और आए दिन प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की प्यारी प्यारी तस्वीरें साझा करती रहती है| वही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने बिजी शेड्यूल में से एक दूजे के लिए वक्त निकालना बिल्कुल भी नहीं भूलते |

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनस के साथ धूमधाम से शादी की थी और वही शादी के 3 साल बाद साल 2022 में इस कपल ने सरोगेसी के जरिए एक बेटी का स्वागत किया था और फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ खुशहाल पैरंटहुड लाइफ एंजॉय कर रही है| वही प्रियंका चोपड़ा ने बीते 9 अक्टूबर 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति निक जोनस के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है जिसमें यह दोनों एक दूजे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं|

सामने आई तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ग्रीन कलर का आउटफिट पहने हुए बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही है वही निक जोनस ब्राउन कलर का स्वेटर पहने बेहद हैंडसम दिखाई दे रहे हैं| प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि “मम्मी डैडीज़ डे आउट।” प्रियंका चोपड़ा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली मोमेंट साझा करती रहती है और अपनी बेटी मालती के साथ भी प्रियंका चोपड़ा खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है|

अभी कुछ समय पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नन्हीं परी के साथ दो प्यारी प्यारी तस्वीरें साझा की थी जिसमें प्रियंका चोपड़ा फ्लोरल ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थी वही उनकी बेटी जेबरा प्रिंटेड ड्रेस पहने हुए बहुत ही क्यूट लग रही थी| मां बेटी की प्यारी सी जोड़ी खिड़की के बाहर निहारती हुई नजर आ रही थी| फिलहाल सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है और इन तस्वीरों पर अदाकारा के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं|

एक दूसरे के लिए निकालते हैं वक्त

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के पावरफुल कपल के तौर पर जाने जाते हैं और यह दोनों अपने वर्क कमिटमेंट के साथ-साथ एक दूजे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी नजर आते हैं| वही प्रियंका चोपड़ा ने बीते शनिवार को अपने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह वीकेंड मूड में दिखाई दे रही है और इसके पहले प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह किचन में हाथ बटाती हुई दिखाई दे रही थी|