Site icon NamanBharat

रोम की सड़कों पर लिप-लॉक करते नजर आए प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, कपल का रोमांटिक वीडियो वायरल, लोगों ने कही ये बात

Priyanka Chopra And Nick Jonas Viral Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलीवुड सीरीज “सिटाडेल” को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी इस सीरीज के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने कुछ समय निकाला और अपने पति निक जोनस संग रोम में वेकेशन का आनंद लिया।

जी हां, इस समय प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस रोम में हैं, जहां पर वह क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। जहां पर प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। दोनों रोम की सड़कों पर बेफिक्र होकर घूम रहे हैं और एक दूसरे पर प्यार बरसा रहे हैं और वेकेशन का आनंद ले रहे हैं। निक जोनस ने एक प्यारा वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आ रहे हैं। इस कपल के वीडियो को फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

रोम की सड़कों पर रोमांटिक हुए निक-प्रियंका

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा रोम में अपने वेब सीरीज “सिटाडेल” का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं, जिसका इंडियन और इटैलियन वर्जन भी है। इंडियन वर्जन में सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन होंगे। इसे राज एंड डीके डायरेक्ट करेंगे। सीरीज के वर्ल्ड प्रीमियर पर सामांथा और वरुण ने भी प्रियंका को जॉइन किया था। प्रियंका चोपड़ा ने अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर उन्होंने पति निक जोनस के साथ रोम की सड़कों पर सैर की।

निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ बिता रहे इन पलों का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का यह रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों रोम की सड़कों पर एक साथ घूमते नजर आ रहे हैं। प्रियंका और निक को Colosseum के सामने वॉक करते हुए देखा गया। कभी उन्होंने किस किया तो कभी वह आइसक्रीम का लुफ्त उठाते नजर आए।

निक जोनस-प्रियंका चोपड़ा का रोमांटिक वीडियो


इस वीडियो को शेयर करते हुए निक जोनास ने कैप्शन में “रोम” लिखा है। इस वीडियो में उनकी बॉन्डिंग देख फैंस उन्हें शानदार कपल बता रहे हैं। उनके रिलेशनशिप को भी आइडल कह रहे हैं। वीडियो पर एक फैन ने कमेंट करते हुए यह लिखा कि “आइडल रिलेशनशिप, बहुत स्वीट।” एक अन्य फैन ने लिखा कि वो दोनों को साथ में मूवी में देखना चाहते हैं। इस वीडियो पर लगातार फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

साल 2018 को प्रियंका और निक ने की थी शादी

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने 1 और 2 दिसंबर 2018 को निक जोनस से क्रिश्चियन और हिंदू रीति रिवाज से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाई थी। शादी के बाद मुंबई और दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन किया था। वहीं जनवरी 2022 में दोनों ने सरोगेसी से बेटी मालती का स्वागत किया।

 

 

 

 

Exit mobile version