कॉलेज के दिनों में भी कहर ढाती थीं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर पुरानी फोटो हुई वायरल

हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम दुनिया भर की सफल अभिनेत्रियों की श्रेणी में गिना जाता है। प्रियंका ने आज अपनी मेहनत और लगन से अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है। आपको बता दें कि प्रियंका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्मों से की और धीरे-धीरे उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में भी काम करना शुरू किया। आज प्रियंका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कामयाबी पाने में सफल हुई।

प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं और अपने फैंस के बीच अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। फैंस भी प्रियंका की खूबसूरत तस्वीरों को बेहद पसंद करते हैं। इसी बीच एक बार फिर प्रियंका की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की जो फोटो वायरल हो रही है वह पुरानी है परंतु फिल्म फेयर के ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करने के बाद यह फोटो काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा ब्लैक रंग की स्विमसूट में अपने दोस्तों के साथ समुद्र के किनारे पोज देती हुई दिख रही हैं। आप प्रियंका की यह तस्वीर पहली नजर में देखकर शायद उनको पहचान नहीं पाएंगे परंतु अगर आप ध्यान से इस तस्वीर को देखेंगे तो अभिनेत्री एक अलग ही अंदाज में आपको नजर आ जाएँगी। फिल्मफेयर ने प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “क्या आप पहचान सकते हैं यह बॉलीवुड दीवा कौन है?” इस पोस्ट पर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस के लिए एक तस्वीर साझा की थी, जिस तस्वीर में अभिनेत्री ने सफेद रंग की बिकनी और पेंट के साथ माथे पर बिंदी लगाए हुए दिख रही थीं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया था कि यह तस्वीर तब की है जब वह 19 वर्ष की थी। प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा था कि “शर्मीली।”

 

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और यह बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। मिस इंडिया वर्ल्ड जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा को पहली बार अब्बास मस्तान की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म “हमराज” के लिए अप्रोच किया गया था परंतु किसी कारण से इस फिल्म का वह हिस्सा नहीं बन पाईं। उसके बाद एक्टिंग की दुनिया में प्रियंका ने तमिल फिल्म “थमिजहन” से अपना कदम रखा था। हिंदी सिनेमा में प्रियंका ने साल 2003 में आई फिल्म “द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई” से डेब्यू किया था।

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अच्छा खासा नाम कमाया है। प्रियंका वर्ष 2015 से अमेरिकन सिनेमा में भी सक्रिय हैं। अगर प्रियंका के विवाह की बात करें तो प्रियंका ने हॉलीवुड में अपने सफर के दौरान अमेरिकी सिंगर और अभिनेता निक जोनस को डेट करना शुरू कर दिया था और दोनों ने अगस्त 2018 में अपनी इंगेजमेंट करने के बाद दिसंबर 2018 में जोधपुर के उम्‍मैद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन समारोहों में विवाह किया था।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की उम्र में करीब 10 साल का बड़ा अंतर है। निक जोनस प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। अक्सर फैंस दोनों की उम्र को लेकर मजाक बनाते हैं लेकिन कपल को इस बात से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है और वह अपना जीवन बेहद हंसी खुशी व्यतीत कर रहे हैं।