Site icon NamanBharat

फैमिली संग मुंबई लौटीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को गोद में लेकर खिंचवाई तस्वीरें, वायरल हुआ Video

बॉलीवुड फिल्म स्टार से अब ग्लोबल स्टार बन चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा किसी ना किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते दिनों जहां अभिनेत्री ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए थे। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा लंबे वक्त के बाद देश लौटी हैं। जी हां, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पहली बार बेटी मालती मैरी को लेकर भारत पहुंची हैं।

जब मुंबई एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती के साथ दिखीं तो लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। किसी को भी उनके भारत आने की कानो कान खबर तक नहीं हुई थी। प्रियंका चोपड़ा के साथ इस बार निक जोनस भी पहुंचे। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने आते ही पैपराजी को बेटी मालती के साथ जमकर पोज दिए। अब इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

लाडली को गोद में लेकर खिंचवाई तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और पति निक जोनस के साथ भारत आई हैं। अभिनेत्री ने मुंबई एयरपोर्ट पर अपने परिवार के साथ कदम रखा, जिसकी तस्वीरें फैंस के बीच खलबली मजा गईं और सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस बार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस से मीडिया को मिलवाया।

सामने आई तस्वीरों में अपनी मां प्रियंका की गोद में मालती मस्ती करती हुई नजर आईं। इस मौके पर मालती ने सिंपल सा फ्रॉक पहना हुआ था। वहीं प्रियंका चोपड़ा पिंक कलर के आउटफिट में काफी कूल लग रही थीं। वहीं निक जोनस भी डेनिम और कैजुअल हुडी में नजर आए।

आपको बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति और बेटी के साथ लंबे वक्त के बाद मुंबई पहुंची हैं, जहां से अभिनेत्री की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। वहीं इस दौरान फिल्म स्टार प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भी भारत लौटकर बेहद खुश नजर आए।


प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस एक दूसरे के साथ बिल्कुल परफेक्ट कपल की तरह कार से उतरकर पोज करते दिखे। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह तस्वीरें वायरल हुई तो लोगों ने इन पर खूब प्यार भी लुटाया। किसी ने खूबसूरत प्रियंका कहकर देसी गर्ल का स्वागत किया तो कुछ यूजर्स ने बेबी को कैजुअली पकड़ने और मीडिया से ना छुपाने को लेकर उनकी तारीफ भी की।

प्रियंका चोपड़ा ने एयरपोर्ट पर सभी को देखते ही पारंपरिक अंदाज में नमस्ते कर वेलकम किया। इन तस्वीरों पर लोग कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। वहीं लोगों ने अब प्रियंका चोपड़ा के मुंबई पहुंचते ही तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

दरअसल सोशल मीडिया पर यह बातें चल रही है कि परिणीति चोपड़ा की शादी तय हो गई है और इसी वजह से प्रियंका चोपड़ा अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई पहुंची हैं। आखिर इन खबरों में कितनी सच्चाई है? यह तो बहुत ही जल्द पता लग जाएगा। वैसे अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी की इन तस्वीरों पर लोगों की निगाहें टिक गई हैं। यह तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

 

 

 

 

 

Exit mobile version