प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया अपनी बेटी मालती का चेहरा, लोग बोले- पापा निक की कॉर्बन कॉपी

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर कर लाखों दर्शकों के दिलों में अपनी एक जगह बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह आए दिन अपने फैंस के साथ कोई ना कोई तस्वीर और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिसके चलते वह सुर्खियों में छाई रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मालती की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। लेकिन अब तक एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के चेहरे का खुलासा नहीं किया था।

प्रियंका चोपड़ा ने जब से अपनी बेटी मालती के जन्म की घोषणा की थी, तभी से फैंस उनकी नन्हीं परी की झलक पाने के लिए बेताब थे। जन्म के बाद से ही अभिनेत्री मालती के साथ की तस्वीरें शेयर करती थीं, परंतु कभी उनका चेहरा नहीं दिखाया था। जब भी प्रियंका अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करती थीं तो उसका चेहरा इमोजी से छिपा देती थीं। लेकिन अब पहली बार प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती का चेहरा दिखा दिया है। जी हां, ग्लोबन आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने अब जाकर 30 जनवरी 2023 को पहली बार अपनी बेटी मालती का पूरा चेहरा दिखाया है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती का चेहरा दिखाया

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा हाल ही में लॉस एंजेलिस में एक इवेंट अटेंड करने के लिए पहुंची हुई थीं, जहां उनके पति निक जोनस अपने भाइयों केविन और जो जोनस के साथ स्टेज पर नजर आ रहे थे। तीनों भाई स्टेज पर सामने थे और फर्स्ट रो में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ बैठी हुई थीं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने दो पोस्ट एक साथ शेयर की है। पहली पोस्ट इवेंट की तस्वीर है। वहीं दूसरी में प्रियंका चोपड़ा की बेटी का वीडियो है। इस पूरे इवेंट में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती ने पूरी लाइमलाइट ही चुरा ली।

प्रियंका चोपड़ा ने जो वीडियो शेयर किया है, वह सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा के फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। वहीं मालती पर वह जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। कई फैंस ने कहा कि आपकी बच्ची आपके हस्बैंड की टू कॉपी है। बेबी मालती के लिए लोग जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

कैमरे में मालती की तस्वीरें हुई कैप्चर

आपको बता दें कि सभी कैमरों की स्पॉटलाइट सिर्फ मालती पर ही टिकी थी, जो एक सफेद टॉप में सुपर क्यूट लग रही थी। क्रीम कलर के स्वेटर और मैचिंग शॉर्ट्स और क्यूट बो के साथ मालती बेहद प्यारी लग रही थीं, जिनसे नजरें हटा पाना बहुत मुश्किल हो रहा था। कैमरे में मालती की तस्वीरें खूब कैप्चर हुईं। अब सोशल मीडिया और इंटरनेट पर मालती की ढेर सारी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिसंबर 2018 को हिंदू और क्रिश्चियन अलग-अलग रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। पिछले ही साल जनवरी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेसी से मालती के माता-पिता बने थे। हालांकि, इससे पहले तक प्रियंका की बेटी का चेहरा सोशल मीडिया पर कभी देखने को नहीं मिला था। अब पहली बार प्रियंका चोपड़ा की बेटी का चेहरा फैंस को नजर आया है, जिससे फैंस बहुत खुश हैं।