Site icon NamanBharat

आधी रात उठ-उठकर मालती की धड़कनें चेक करती थीं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने बेटी को लेकर किया खुलासा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज “सिटाडेल” को लेकर लगातार सुर्खियों का विषय बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी वेब सीरीज का जोरो-शोरों से प्रमोशन कर रही हैं। कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ भारत आई हुई थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए थे।

प्रियंका चोपड़ा ने यह बताया था कि मालती के इस दुनिया में आने का पता चलने पर उनका क्या हाल हो गया था। अपनी बेटी के प्री-मैच्योर बर्थ के समय और बाद में प्रियंका चोपड़ा बहुत ज्यादा परेशान रही थीं। प्रियंका चोपड़ा ने एक मां के तौर पर अपने डर का खुलासा किया।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का जन्म जनवरी 2022 में समय से पहले हुआ था। प्री-मैच्योर बर्थ होने की वजह से मालती को 100 दिनों के लिए एनआईसीयू में रखा गया था। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि प्री-मैच्योर बर्थ के समय उन्हें अपनी बेटी को खो देने का डर सता रहा था। अभिनेत्री काफी घबरा गई थीं। इस समय उनके पति निक जोनस में उन्हें काफी मजबूती से संभाला था।

मुझे बेटी की ताकत बनना था

“टुडे शो” के साथ एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने उस समय को याद किया, जब उन्हें और उनके पति निक जोनस को उनकी बेटी मालती के प्री-मैच्योर जन्म के बारे में बताया गया था। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि कैसे निक जोनस उस समय उनकी ताकत बन गए थे। प्रियंका चोपड़ा ने कहा “मेरे हस्बैंड की ताकत का एक और उदाहरण है। मैं तो जैसे खामोश हो गई थी, मुझे समझ नहीं आ रहा था कि कैसे रिएक्ट करूं।”

प्रियंका चोपड़ा ने आगे बताया कि “मुझे याद है कि निक ने मेरे कंधों को पकड़ रखा था, मैंने पूछा बताओ मुझे क्या करना है? उसने कहा कि बस मेरे साथ कार में बैठो और हम अस्पताल के लिए निकल पड़े। वह पैदा हो चुकी थी, जब से पहली सांस ली, तब से लेकर आज तक हम में से किसी एक के बिना कभी नहीं रही। ये मेरी नहीं उसकी परीक्षा थी। मेरे पास डरने या कमजोर होने का मौका नहीं था, क्योंकि मां के रुप में मुझे उसकी ताकत बनना था, हमे उसे पल-पल ये महसूस करवाना था कि वो अकेली नहीं है।”

बेटी के लिए रात को जाग जाती थीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने आगे यह बताया “जब हम उसे घर ले आए तो कई दिनों तक सो नहीं पाई थी। अस्पताल में मॉनिटर पर उसके दिल की धड़कन को देख सकते थे लेकिन घर पर मॉनीटर नहीं था। मैं उसके सीने पर कान लगा कर सुनती थी। वो ठीक है या नहीं ये देखने के लिए मैं हर 2 मिनट में जग जाती थी और ये हफ्तों तक चलता रहा।”

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1 दिसंबर 2018 को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं साल 2022, जनवरी में उन्होंने अपनी बेटी मालती का सरोगेसी के जरिए स्वागत किया था। हालांकि, मालती का जन्म समय से पहले हुआ था। ऐसे में उन्हें 100 दिनों तक एनआईसीयू में रखा गया था। लेकिन मालती अब बिल्कुल स्वस्थ हैं।

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version