प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का पहली बार दिखाया चेहरा? वायरल हो रही है तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। प्रियंका चोपड़ा सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और उनके पति व सिंगर निक जोनस ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने फैंस को यह बड़ी खुशखबरी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपने फैंस के साथ यह फैंस को यह खुशखबरी बताई थी कि वह सरोगेसी के माध्यम से माता-पिता बन चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है, जिसके बाद से ही फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। जैसे ही निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की तो हर कोई हैरत में पड़ गया। वहीं फैंस उनके बच्चे की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पोस्ट के माध्यम से यह बताया कि “हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है।” अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में आगे यह लिखा है कि “इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।” प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस माता-पिता बनने के बाद बेहद खुश हैं और उनके घर में खुशी का माहौल बना हुआ है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इस दिन हुई शादी

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस साल 2018 में विवाह के बंधन में बंधे थे। इन दोनों की शादी उम्मेद भवन पैलेस में अपने-अपने धर्म के अनुसार दो रीति-रिवाजों के मुताबिक हुई थी। शादी के बाद से ही अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका के लॉस एंजिलिस में रहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने हाल ही में अपने परिवार में एक बच्ची का स्वागत किया है, जिसके बाद से ही फैंस उनके बच्चे की झलक देखने को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के बच्चे की तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा की बेटी का बताकर वायरल किया जा रहा है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा नवजात बच्चे के साथ नजर आ रही हैं। एक बच्चे को गोद में लिए हुए अभिनेत्री खेलते हुए दिख रही हैं। वहीं एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा सोते हुए बच्चे के बगल में लेटी हुई दिख रही हैं।

जानिए वायरल तस्वीर की सच्चाई

इंटरनेट पर जो तस्वीरें सामने आई हैं ,उन्हें प्रियंका चोपड़ा की बेटी होने का दावा किया जा रहा है लेकिन आपको बता दें कि जिस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा एक नवजात शिशु के बगल में लेटी हुई नजर आ रही हैं। उस तस्वीर में नजर आ रहा बच्चा अभिनेत्री की niece है। वहीँ जो दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा एक और नवजात बच्चे को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। वह बच्चा अभिनेत्री के दोस्तों का है यानी कि इंटरनेट पर इन तस्वीरों को प्रियंका चोपड़ा की बेटी बताकर वायरल किया जा रहा है, जो सच नहीं है।