Site icon NamanBharat

बिना चेहरा छुपाए प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी मालती की तस्वीरें, पिंक ड्रेस में दिखीं बेहद क्यूट

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का नाम दुनियाभर की सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है और यह मुकाम पाने के लिए उन्होंने अपने जीवन में काफी मेहनत की है। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। प्रियंका चोपड़ा एक बिजी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक एक्टिव सोशल मीडिया यूजर भी हैं, जो अक्सर अपने खुशनुमा पलों को फैंस के साथ शेयर करती रहती है।

चाहे प्रोफेशनल इंफॉर्मेशन देना हो या फिर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत करने के मोमेंट्स हों, वह सब कुछ अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जब से प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी में उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस ने दस्तक दी है, तब से ही वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेटी मालती के साथ प्यारी-प्यारी तस्वीरों को साझा करती रहती है।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के चेहरे को इंस्टाग्राम पर रिवील कर दिया, जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार था। जी हां, एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का चेहरा फैंस को दिखाकर उनका दिल जीत लिया है।

बेटी के साथ चिल करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने 19 फरवरी 2023 की सुबह अपनी बेटी मालती का चेहरा दिखाते हुए उनकी कुछ तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। अभिनेत्री ने अपनी बेटी के साथ बिताए गए पलों को फिर से याद किया है। अगर आप पहली तस्वीर को देखेंगे, तो उसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ आउटिंग करती नजर आ रही हैं। इस दौरान मां-बेटी दोनों बेहद क्यूट लग रही हैं। इस फोटो में हम मालती के प्यारे चेहरे को देख सकते हैं, जो हल्के गुलाबी कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं।

मालती के सिर पर एक हेयर बैंड लगाया हुआ है, जिसमें वह क्यूट लग रही हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट टॉप के साथ ब्राउन लेदर जैकेट पहना हुआ है। वहीं अगर आप प्रियंका चोपड़ा के द्वारा शेयर की गई दूसरी तस्वीर को देखेंगे तो उन्होंने इस फोटो को बेडरूम से साझा किया, जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी का चेहरा छुपाते हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो में बेटी के साथ साथ उनके डैडी की भी झलक देखने को मिल रही है। तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा की लाडली बेटी सोती हुई नजर आ रही है। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा “कुछ ऐसे भी दिन।”

अपनी बेटी का चेहरा रिवील कर चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा

आपको बता दें कि 30 जनवरी 2023 को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती का चेहरा रिवील किया था। उनकी बेटी दिखने में बेहद क्यूट हैं। कई लोग उन्हें निक जोनस की कॉपी भी कहते हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ “हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार” में पहुंची थीं। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का चेहरा दिखाया था। इस इवेंट में प्रियंका के साथ जो जोनस की पत्नी सोफी टर्नर भी मौजूद थीं।

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

वहीं अगर हम प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका “लव अगे”न और “सिटाडेल” जैसे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में बहुत जल्द नजर आएंगी। वहीं बॉलीवुड फिल्मों की बात करें, तो उनके पास आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की “जी ले जरा” भी है, जिसकी शूटिंग बहुत ही जल्द शुरू होगी।

 

 

 

 

 

Exit mobile version