प्रियंका चोपड़ा बचपन में दिखती थीं बेहद खूबसूरत, शरारत भी करती थीं खूब, देखिए फोटो

प्रियंका चोपड़ा का नाम दुनियाभर की सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है। प्रियंका एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपना मुकाम पाने के लिए बहुत ज्यादा कड़ी मेहनत की है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा अपनी मेहनत के बलबूते खूब नाम कमा रही हैं। वैसे प्रियंका चोपड़ा का फिल्मी करियर इतना आसान नहीं था। उन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है। सबसे पहले प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री में आईं उसके बाद हॉलीवुड की फिल्मों में भी उन्होंने धीरे-धीरे काम शुरू कर दिया और आज यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कामयाबी पाने में सफल हो चुकी हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने सनी देओल की फिल्म “द हीरो” से सेकंड लीड अभिनेत्री बनकर अपना करियर शुरू किया था और देखते ही देखते यह बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों के लिस्ट में शामिल हो गईं। बॉलीवुड में “देसी गर्ल” के नाम से प्रियंका चोपड़ा मशहूर हैं।

जब बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा अपने आपको स्थापित करने में सफल हो गई तो उन्होंने बॉलीवुड में शो “क्वांटिको” से कदम रखा और यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना सिक्का जमा चुकी हैं। मौजूदा समय में प्रियंका चोपड़ा लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। हर कोई प्रियंका चोपड़ा को बहुत पसंद करता है परंतु शायद ही किसी को मालूम होगा कि प्रियंका चोपड़ा बचपन में बहुत शरारती हुआ करती थीं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने बचपन की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है।

प्रियंका चोपड़ा की बचपन की तस्वीर देख कर आपको खुद मालूम हो जाएगा कि अभिनेत्री बचपन में कैसी दिखती थीं। इन तस्वीरों में प्रियंका अपने भाई के साथ नजर आ रही है। वैसे इस तस्वीर में प्रियंका को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में वह अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ दिख रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उनके भाई अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ नजर आ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई को जन्मदिन की बधाई देते हुए यह लिखा है कि “हैप्पी बर्थडे सिड, ढेर सारा प्यार। काश, मैं तुम्हारा जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए वहां होती। खुशियों और आनंद के लिए शुभकामनाएं।” इस तस्वीर पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सभी कमेंट कर सिद्धार्थ को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। प्रियंका की बचपन की तस्वीरें देखकर यह साफ नजर आ रहा है कि अभिनेत्री कितनी शरारती हुआ करती थीं।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक खास बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वह हमेशा से ही अपने माता-पिता की लाडली रही हैं। उन्होंने बताया था कि वह बचपन में अपनी मां मधु चोपड़ा और पिता अशोक चोपड़ा को बहुत ज्यादा परेशान करती थीं। प्रियंका चोपड़ा की हरकतों से तंग आकर उनके माता-पिता ने उन्हें हॉस्टल भेजने का फैसला ले लिया था। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह बचपन में बहुत शरारत करती थीं। अपनी शरारतों की वजह से कई बार तो प्रियंका ने अपने माता-पिता को भी मुसीबत में डाल दिया था। आपको बता दें कि प्रियंका बरेली की रहने वाली हैं और उन्होंने अमेरिका मैं भी पढ़ाई की है। अमेरिका में उन्हें रंगभेद का शिकार भी होना पड़ा था।