लॉस एंजेलिस की सड़कों पर बेटी संग घुमती दिखी प्रियंका चोपड़ा , मालती संग एक्ट्रेस ने किया लंच

बॉलीवुड में कभी देसी गर्ल के नाम से अपनी पहचान रखने वाली इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुकी हैं और ऐसे में आज भी इनका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार के तौर पर अपनी पहचान रखती हैं, जिनकी भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग मौजूद है और इसी वजह से अक्सर ही प्रियंका चोपड़ा मीडिया और लाइमलाइट में भी बनी रहती हैं|

प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो, आज सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहते हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो सहित अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी तमाम अपडेट्स को फैंस के साथ साझा करते हुए देखा जाता है|

ऐसे में अब एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की है, जो अब एक्ट्रेस के फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही हैं और इन्हीं शेयर की गई तस्वीरों की वजह से प्रियंका चोपड़ा अब अपने फैंस के बीच इंटरनेट और सोशल मीडिया पर एक ट्रेंडिंग टॉपिक भी बन चुकी हैं, जिस वजह से अपनी आज की इस पोस्ट में हम प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें साझा करने जा रहे हैं…

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर प्रियंका चोपड़ा ने जो पहली तस्वीर शेयर की है, उसमें एक्ट्रेस एक ब्लैक कलर का नाइट सूट पहने हुए नजर आ रही है| इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा को भी गोद में ले रखा है, और वह अपने हाथों में एक मैगजीन लिए हुए उसे काफी ध्यान से देखती नजर आ रही हैं| इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा की बेटी एक डार्क ग्रीन कलर का स्वेटर पहने हुए नजर आ रही हैं, इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में ‘ओह बॉय! निक जोनास’ लिखा है|

इसके बाद अपनी स्टोरी पर ही प्रियंका चोपड़ा ने जो अगले तस्वीर शेयर की है, उसमें एक्ट्रेस लॉस एंजिलिस की सड़क पर पोज देती हुई नजर आ रही है| इस दौरान प्रियंका चोपड़ा एक ब्लैक कलर की पेंट और ब्लैक ट्रेंच कोट पहने हुए अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा को गोद में लिए ‘कोरियन बार्बेक्यू रेस्टोरेंट’ के बाहर नजर आ रही हैं| इस तस्वीर के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा है-’akarikalai लंच के लिए धन्यवाद।’

हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर शेयर किया है, पर अब एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई यह तस्वीरें उनके फैंस के बीच अब सोशल मीडिया के साथ-साथ इंटरनेट पर भी काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और इन पर कमेंट करते हुए फैंस अपने बेहद क्यूट और प्यारे प्यारे रिएक्शन देते हुए और खूब सारा प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बीते साल 2018 में फेमस अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनास के साथ शादी रचाई थी, जिसके बाद इसी साल 2022 के सबसे पहले जनवरी महीने में ही एक्ट्रेस ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा की माँ बनी थी|