Site icon NamanBharat

आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने दिखा दी बेटी के चेहरे की प्यारी सी झलक, सुकून से सोती नजर आईं मालती

हिंदी सिनेमा जगत से लेकर हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर कर लाखों दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और लोग उनके अभिनय की तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा जिस तरह से अपने काम और लाइफ के बीच संतुलन बना कर चलती हैं, उससे कई लोगों को प्रेरणा मिलती है। प्रियंका चोपड़ा बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री होने के अलावा एक परोपकारी, लेखक और एंटरप्रेन्योर हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी जिंदगी के हर किरदार को बखूबी तरीके से निभा रही हैं। वहीं अगर हम प्रियंका चोपड़ा की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो बॉलीवुड की “देसी गर्ल” प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को अमेरिकन सिंगर निक जोनस से राजस्थान में शादी रचाई थी।

कपल ने साल 2022 की शुरुआत में सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के आगमन के साथ पैरंट्स क्लब में एंट्री की थी। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह बीते महीनों में कई फैमिली फोटो शेयर कर चुकी हैं। लेकिन किसी भी तस्वीर में उनकी बेटी का चेहरा देखने को नहीं मिला है। लेकिन अब पहली बार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को दिखा दिया है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हो जाएंगे।

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया अपनी बेटी का चेहरा

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की एक बेहद प्यारी तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में मालती मैरी चोपड़ा का चेहरा दिखाई दे रहा है। दरअसल, आज सुबह सुबह जब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा फैमिली को अपनी बेटी की आंशिक झलक दिखाई, जिसमें बेटी का आधा चेहरा खुला हुआ था। तस्वीर में मालती मैरी चोपड़ा बहुत ही क्यूट लग रही थी। इस तस्वीर को देखने के बाद ऐसा मालूम हो रहा है कि प्रियंका चोपड़ा की बेटी सो रही है। इस फोटो को शेयर करने के साथ ही प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है “मेरा मतलब…” इसके साथ उन्होंने दो क्यूट सी इमोजी भी शेयर की है।

इससे पहले यह तस्वीर की थी शेयर

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह समय-समय पर अपने परिवार के साथ की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इससे पहले 10 नवंबर 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने भारत से लौटने के बाद अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ एक फैमिली फोटो साझा की थी। तस्वीर में बिंदास मां अपनी बच्ची के साथ फिर से जुड़कर बहुत खुश नजर आईं। वह अपने पति के साथ अपने घर में फर्श पर लेटी हुई नजर आई थीं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका ने अपनी बेटी को गले से लगाया हुआ था और निक उन्हें प्यार से देख रहे थे। प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर के साथ लिखा था “घर।”

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

अगर हम प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बहुत ही जल्द फरहान अख्तर की फिल्म “जी ले जरा” में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी दिखाई देंगी।

 

 

 

 

 

Exit mobile version