समंदर किनारे बेटी मालती संग प्रियंका -निक ने बिताया सुकून भरे पल ,बेटी का चेहरा छिपाने की वजह से कपल हुआ ट्रोल

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक अपने बेहतरीन अभिनय कौशल और खूबसूरती के बदौलत अपनी एक अलग पहचान बना चुकी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज एक ग्लोबल स्टार के तौर पर जानी जाती हैं| प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी रचाई थी और वहीं पिछले साल सरोगेसी के जरिए इस कपल ने अपनी जिंदगी में एक बेटी का स्वागत किया था जिसका नाम इन्होंने मालती मेरी चोपड़ा जोनास रखा है| इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपनी बेटी मालती के साथ अमेरिका में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और वही यह कपल अपनी नन्ही परी के साथ अपना पैरंटहुड लाइफ बेहद खुशी से एंजॉय कर रहा है|

वही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी बेटी के साथ आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते रहते हैं और इसी बीच सोमवार की सुबह प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा किया है हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीर साझा किया है उन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती का चेहरा इमोजी से छुपाया है जिसके चलते फैंस को इस बार भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी के चेहरे की झलक देखने को नहीं मिली है परंतु सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा उनकी बेटी मालती और पति निक जोनस किए परफेक्ट फैमिली फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है जिस पर फैंस लगातार कमेंट करके प्यार बरसा रहे हैं|

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में अपनी लाडली बेटी का फर्स्ट बर्थडे बेहद ही खास अंदाज में सेलिब्रेट किया था परंतु अपनी बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन की कोई भी तस्वीर या वीडियो प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया था परंतु निक जोनस ने इस बारे में खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी लाडली का जन्मदिन खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है| वही अब प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी बेटी मालती के साथ कुछ तस्वीरें साझा की है और इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपनी फैमिली के साथ कैलिफोर्निया के बीच पर मस्ती करती हुई देखी जा सकती है|

इन तस्वीरों को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फैमिली के साथ बेहद ही खास अंदाज में संडे सेलिब्रेट किया और वही उन्होंने अपनी बेटी के साथ कई तस्वीरें भी साझा की है परंतु हर बार की तरह इस बार भी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती का चेहरा नहीं दिखाया है जिसके चलते सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ज्यादा आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है|

प्रियंका चोपड़ा की इस लेटेस्ट पोस्ट पर कमेंट करते हुए सोशल मीडिया पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि,” बच्ची का चेहरा छुपाना बंद करो.. यह 2023 है और अब किसी को फर्क नहीं पड़ता| वह एक और सोशल मीडिया यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है कि,” यदि चेहरा नहीं दिखाना है तो उसकी तस्वीरें डालना बंद कर दो..”| इस तरह से सोशल मीडिया पर लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और वही बेटी का चेहरा छुपाने के चलते एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर लोग जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं|