प्रियंका और निक ने रोमांटिक अंदाज में मनाई शादी की तीसरी सालगिरह, कैंडिल लाइट डेट का Video आया सामने

मनोरंजन जगत में ऐसी बहुत सी जोड़ियां हैं, जिनके बीच उम्र का फासला ज्यादा है परंतु इसके बावजूद भी उनके बीच बहुत प्यार देखने को मिलता है। वैसे देखा जाए तो कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जिनमें उम्र का बड़ा अंतर भी उन्हें दूर नहीं कर पाता है। उन्हीं में से एक बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति व सिंगर निक जोनस का रिश्ता है। निक जोनस प्रियंका चोपड़ा से उम्र में 10 साल छोटे हैं परंतु दोनों के बीच बेहद गहरा प्यार देखने को मिलता है, जो लोगों को प्रेरित करने के लिए काफी है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पॉवर कपल में से एक माने जाते हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आती है। जब इन दोनों की मुलाकात एक अवॉर्ड फंक्शन में हुई थी, तब निक जोनस को प्रियंका चोपड़ा से प्यार हो गया था। वहीं जब प्रियंका और निक जोनस पहली बार डेट पर मिले थे तब अभिनेत्री को भी सिंगर से प्यार हुआ था और सबसे आश्चर्य देने वाली बात यह है कि प्रियंका के घर पर उनकी मां मधु चोपड़ा की मौजूदगी में ही दोनों ने अपनी पहली डेट की थी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने एक दूसरे को काफी समझा। कुछ समय एक दूसरे को समझने के बाद साल 2018, अगस्त के महीने में दोनों ने सगाई कर ली और 1 दिसंबर 2021 को यह विवाह के बंधन में बंध गए। इन दोनों की शादी राजस्थान में शाही तरीके से संपन्न हुई थी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को 3 साल हो चुके हैं। बीते दिन कपल ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई। इन दोनों ने लंदन में एक रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर डेट पर एक दूसरे के साथ कीमती समय व्यतीत किया, जिसकी एक झलक कपल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है। बेहद रोमांटिक अंदाज में कपल कैंडल लाइट डिनर करता हुआ नजर आया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

प्रियंका चोपड़ा के हस्बैंड निक जोनस ने वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप लोग देख सकते हैं कि शादी के 3 साल पूरे होने पर कमरे को कितने खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मोमबत्तियों और फूलों से सजे मेज पर बैठी पोज देते हुए नजर आ रही हैं। वहीं फर्श पर बड़ी-बड़ी मोमबत्तियां और गुलाब की पंखुड़ियां भी साफ देखी जा सकती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए निक जोनस ने लिखा है “3 साल।”

वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है और उनकी शेयर की गई इस तस्वीर में एक नोट भी लिखा है। प्रियंका चोपड़ा द्वारा जो तस्वीर शेयर की गई है, इस तस्वीर के ऊपर यह लिखा है कि “आपको ढूंढा, आपसे शादी की और आपके साथ जी रही हूं।”

प्रियंका चोपड़ा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक हार्ट शेप के साथ कैप्शन में “सपने को जी रही हूं” लिखा है।

बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 1 और 2 दिसंबर, 2018 को दो रीति-रिवाजों से हुई थी। एक उन्होंने क्रिश्चियन तो दूसरे हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया था। कपल की शादी को पूरे 3 साल बीत चुके हैं और आज भी इन दोनों में गहरा प्यार है।