विदेश जाकर संस्कारों को भूलीं प्रियंका चोपड़ा!, एक्ट्रेस ने पहनी ‘मां काली’ की फोटो वाली जैकेट, फोटो हुई वायरल

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मेहनत के दमपर न सिर्फ देश में अपना नाम बनाया बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। भले ही प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ शादी कर विदेश शिफ्ट हो चुकी हैं लेकिन भारत में आज भी उनकी पॉपुलैरिटी कायम है। बता दें कि एक्टिंग के साथ साथ प्रियंका चोपड़ा अपने कमाल के फैशन सेंस को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि कई बार प्रियंका चोपड़ी अपने आउटफिट्स को लेकर ट्रोलिंग का शिकार भी हो चुकी हैं। इस बीच प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने आउटफिट को लेकर ट्रोल हो रही हैं।

मां काली की प्रियंका ने पहनी जैकेट-

दरअसल हाल ही में हॉलीवुड की बड़ी स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा की सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा अपनी जैकेट को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने जो जैकेट पहनी हुई है उसपर हिंदू देवी काली मां की फोटो नजर आ रही है। फोटो में आप देख सकते हैं देसी गर्ल ने जो जैकेट पहनी हुई है उसके बैक साइड में मां काली की फोटो दिख रही है। प्रियंका चोपड़ा की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग फोटो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

कुछ लोग कर रहे हैं तारीफ-

वहीं सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का वेस्टर्डन आउटफिट में भारतीय टच देना कई लोगों को पसंद आ रहा है। फोटो में प्रियंका ने अपने रेड आउटफिट के साथ स्टॉकिंग और पंप हील्स को पहना हुआ है, इसके साथ ही जैकेट पर बनी मां काली की फोटो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। वहीं फोटो में प्रियंका निक का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं। लोग प्रियंका चोपड़ा की काफी तारिफ भी कर रहे हैं। कई यूजर्स ने तो प्रियंका को काली मां का भक्त तक बता दिया। जबकि कई ऐसे भी यूजर्स हैं जो प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल करने की कोशिश भी कर रहे हैं।

ड्रेसिंग सेंस को लेकर बटोरी सुर्खियां-

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी बोल्डनेस और यूनिक फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा को उनके फैंस हर आउटफिट में पंसद करते हैं। रेड कॉर्पेट से लेकर अवॉर्ड शो तक ऐसा कोई मौका प्रियंका चोपड़ा ने नहीं छोड़ा जहां उन्होंने अपने फैंस को इंप्रेस ना किया हो।

अगर प्रियंका चोपड़ा के वक्र फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द ही अमेजन प्राइम के शो ‘सिटाडेल’ में दिखाई देने वाली हैं। इस शो में प्रियंका के साथ रिचर्ड मैडन अहम रोल में दिखाई देंगे। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म’ टेक्स्ट फॉर यू’ में भी काम कर रही हैं। इतना ही नहीं बहुत जल्द प्रियंका ‘मैट्रिक्स’ की अगली सीरीज में भी नजर आ सकती हैं। मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद बॉलीवुड में द स्काइज इस पिंक में काम किया था जिसमें उनके साथ एक्टर फरहान अख्तर ने स्क्रिन शेयर की थी।