शादी की चौथी सालगिरह पर निक जोनस ने शेयर की बेहद स्पेशल पोस्ट, प्रियंका संग शादी की अनसीन फोटोज किये शेयर

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि समूचे विश्व में अपनी तगड़ी पहचान बनाने में कामयाब हुई है और ग्लोबल एक्ट्रेस के रूप में पहचानी जाने वाली प्रियंका चोपड़ा आज सिनेमा इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और बहुचर्चित अभिनेत्री के तौर पर भी जानी जाती है| प्रियंका चोपड़ा के लिए 1 दिसंबर 2022 का दिन बहुत ही स्पेशल रहा क्योंकि साल 2018 में 1 दिसंबर को ही प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस के साथ धूमधाम से शादी रचाई थी और अब इस कपल की शादी को 4 साल पूरे हो चुके हैं|

वही अपनी शादी की चौथी सालगिरह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है और इस खास मौके पर निक जोनस ने अपनी ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा करके प्रियंका चोपड़ा को बड़े ही प्यार भरे अंदाज में वेडिंग एनिवर्सरी की ढेरों बधाइयां दी है|

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से बेहद ही शाही अंदाज में शादी की थी और इन दोनों की शादी बॉलीवुड की सबसे महंगी और चर्चित शादियों में से एक मानी जाती है| प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की उम्र में 10 साल का बड़ा अंतर है हालांकि इसके बावजूद भी इन दोनों की जोड़ी बेमिसाल है|

वही अब प्रियंका और निक जोनस की शादी को पूरे 4 साल हो चुके हैं और इसी साल जनवरी महीने में यह कपल सरोगेसी की मदद से एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने थे| इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी नन्ही परी के साथ हैप्पी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रहे हैं

बता दे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 1 दिसंबर 2018 को उदयपुर में बेहद ही शाही अंदाज में संपन्न हुई थी और हिंदू रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अमेरिका में क्रिश्चन रीति रिवाज से शादी की थी| प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा अकाउंट से अपनी शादी की भैरव तस्वीरें साझा की थी जो कि आज भी इंटरनेट पर वायरल होती रहती है|

वहीं अब निक जोनस ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की 2 तस्वीरें शेयर की है जिसमें से एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने वेडिंग गाउन में नजर आ रही है और वही निक जोनस ब्लू सूट में दिखाई दे रहे हैं| दूसरी तस्वीर में जहां प्रियंका चोपड़ा सुर्ख लाल रंग के लहंगे में बला की खूबसूरत नजर आ रही है वही निक जोनस शेरवानी पहने सिर पर सेहरा बांधे खूब जच रहे हैं|

निक जोनस ने अपने वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर इस प्यारी सी पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि,” और ऐसे ही 4 साल हो गए.. हैप्पी एनिवर्सरी माय लव प्रियंका चोपड़ा..”| सोशल मीडिया पर निक और प्रियंका की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है और इस कपल को इनके तमाम प्रशंसकों की तरफ से वेडिंग एनिवर्सरी की ढेरों बधाइयां मिल रही है|प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी बेटी के साथ पैरंटहुड लाइफ का भरपूर आनंद उठा रहे हैं|