पारदर्शी ड्रेस की वजह से ऑप्स मोमेंट का शिकार हुई प्रियंका, पर्स की मदद से बचाई इज्जत

अक्सर कई अभिनेत्रियां ऑप्स मोमेंट का शिकार हो जाती हैं। जिसके कारण उनको काफी बेइज्जती का सामना करना पड़ता है। हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। बीते दिनों प्रियंका पति निक जोनस के साथ डिनर पर गईं थी। इस दौरान प्रियंका ने Kukhareva की ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनीं हुई थी और जब ये गाड़ी से उतरी तो अपनी ड्रेस संभाल नहीं पाई। जिसके कारण उनके साथ ऑप्स मोमेंट हो गया। हालांकि वक्त रहते प्रियंका के पति निक जोनस ने उनकी मदद कर दी।

बॉलीवुड की स्टार एक्टर प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में अपनी एक पहचान कायम कर चुकी है। इसलिए ये जहां भी जाती हैं, अक्सर कैमरों की नजर इनपर ही होती है। कुछ समय पहले प्रियंका अपने पति के साथ बाहर घूमने के लिए निकली थी। इस दौरान प्रियंका ने ट्रांसप्लांट ड्रेस पहनी हुई थी। जिसमें ये काफी सुंदर लग रही थी।

हालांकि जब प्रियंका अपनी गाड़ी से उतरी तो उनकी ट्रांसप्लांट ड्रेस थोड़ी सी ऊपर हो गई। ऐसे में प्रियंका ने अपने हैंड बैग से बचाव किया और ऑप्स मोमेंट से बचने की कोशिश की। दरअसल जैसे ही प्रियंका ने देखा कि लोग उनकी फोटो ले रहे है और उनकी ड्रेस ऊपर हो गई है। तो प्रियंका ने सीधे अपना पर्स आगे कर लिया। जबकि पीछे से उनके पति उनका बचाव करते हुए दिखे। कुछ देर बाद निक जोनस प्रियंका के आगे आ गए और प्रियंका को बचा लिया। हालांकि प्रियंका की शक्ल पर तनाव साफ दिख रहा था और वो अपनी ड्रेस में शर्मिंदगी महसूस कर रही थी।

ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई। वहीं जिस तरीके से उन्होंने खुद को ऑप्स मोमेंट से बचाने के लिए हैंड बैग का सहारा लिया है। उसके लिए लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया है और कहा कि आखिर ऐसे कपड़े उन्होंने क्यों पहनें। हालांकि कई लोगों ने प्रियंका के पति की तारीफ भी की। कहा कि निक जोनस ने पति होने का फर्ज अच्छे से निभाया।

बिकिनी पोज के लिए हुई ट्रोल

प्रियंका चोपड़ा ‘सिटाडेल’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण ये अपने पति से साथ समय नहीं गुजार पा रही है। वहीं कुछ दिनों पहले ये काम से वक्त निकालकर निक से साथ घूमने के लिए गई थी। प्रियंका ने इस दौरान एक तस्वीर भी शेयर की थी। जिसको लेकर ये काफी ट्रोल हुई। वायरल हुई फोटो में प्रियंका रेत पर लेटी हुई थी और उन्होंने बिकिनी पहनी हुई है। वहीं निक उनके पीछे बैठकर पोज दे रह थे। ये पोज लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आई और लोगों ने इन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक फॉलोअर ने कॉमेंट में लिखा कि वो भारत के संस्कार भूल गईं हैं। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा कि कर दिया न भारत का नाम रोशन, वाह बेटा मौज कर दी।