बेटी मालती संग प्रियंका चोपड़ा ने करवाया पहला फोटोशूट ,बताया – क्यों माँ बनने के लिए अपनाया सेरोगेसी का तरीका

‘ ग्लोबल आइकन’ के रूप में पूरी दुनिया में मशहूर बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेर रही है और उन्होंने अपने अभिनय कौशल की बदौलत भारतीयों और भारत देश को अलग अलग अंदाज में कई बार गौरवान्वित किया है| प्रियंका चोपड़ा की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है और उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर सफलता की बुलंदियों को छुआ है|

आज प्रियंका चोपड़ा सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि समूचे विश्व में अपनी तगड़ी पहचान बना चुकी है और सोशल मीडिया पर भी प्रियंका चोपड़ा की फैन फॉलोइंग काफी शानदार है और आए दिन प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में छाई रहती हैं|

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा इंडिया की एकमात्र ऐसी अदाकारा है जिन्होंने अब तक 40 से भी ज्यादा इंटरनेशनल मैगजीन के कवर पर नजर आ चुकी हैं और इस मैगजीन कवर की गिनती दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है| इसी बीच प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से अपने लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में है दरअसल एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी बेटी मालती के साथ अपना पहला मैगजीन फोटोशूट करवाया है और ऐसे में सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी के लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं|

बेटी मालती के साथ अपने फोटो शूट के साथ साथ प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान अपनी मां बनने को लेकर कई बातों का खुलासा किया | उन्होंने बताया कि निक जोनस और उन्होंने पैरंट्स बनने के लिए सरोगेसी को क्यों चुना इसके अलावा प्रियंका ने यह भी बताया कि वह और उनके पति निक जोनस ने बेटी के जन्म के बाद एनआईसीयू में पूरे 3 महीने बिताए थे|

प्रियंका चोपड़ा ने बीते 19 जनवरी 2023 को अपने अधिकारी इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ पहली मैगजीन फोटोशूट की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है और इस तस्वीर में प्रियंका और उनकी बेटी मालती दोनों ही रेड कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करती हुई नजर आ रही है|

इस दौरान जहां प्रियंका चोपड़ा रेड कलर के बॉडी-हगिंग ड्रेस में बेहद स्टनिंग दिख रही थी वहीं उन्होंने अपनी बेटी मालती को रेड कलर का ड्रेस पहन आया था जिसमें प्रियंका की बेटी बहुत ही ज्यादा क्यूट लग रही थी| सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती की पहली मैगजीन फोटोशूट की है तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिस पर फैंस लगातार कमेंट करके अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं|

प्रियंका ने क्यों चुनी सरोगेसी

प्रियंका चोपड़ा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू के दौरान मां बनने के लिए सरोगेसी चुनने की पीछे की वजह भी बताई और उन्होंने कहा कि,” मेडिकल प्रॉब्लम्स की वजह से मैं खुद बच्चे को जन्म नहीं दे सकती थी और ऐसे में यह जरूरी था कि अगर हम बच्चे के बारे में सोचें तू सरोगेसी की मदद ले| मैं इसके लिए खुद को बहुत ही ज्यादा खुश नसीब समझती हूं कि मुझे यह मौका मिला और मैं अपनी सेरोगेट की भी बहुत ज्यादा शुक्रगुजार हूं, जिसने 6 महीने तक हमारे इस अनमोल सोफे का ख्याल रखा..”|

बता दे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी 1 साल की हो चुकी है हालांकि अभी तक कपल ने अपनी बेटी के चेहरे का दीदार लोगों को नहीं करवाया है परंतु सोशल मीडिया पर प्रियंका आए दिन अपनी बेटी की क्यूट क्यूट तस्वीरें शेयर करती रहती है|