मजेदार जोक्स : पति (पत्नी से)- ये क्या तुम एक और सूट ले आयी? अभी परसों ही तो.. पत्नी चिल्लाकर बोली- क्या परसों?

सास बहू से –
जब मैं प्रेग्नेंट थी, तब मैंने जो कुछ भी खाया,
आज बेटे को हर वो चीज़ बेहद पसन्द है।
बहू- मांजी, जो भी हो, लेकिन आपको
सिगरेट और दारू से बचना चाहिए था।

एक जमाना था जब प्यार में लोग अमर होते थे…
फिर समय आया लोग प्यार हो जाते थे…
अब तो समय वो है,
जब प्यार में लोग…
तोतले हो जाते हैं…
‘अले मेला बाबू… गुच्छा हो गया’..!!

 

नखरे तो शादी से पहले होते हैं साहब…
शादी के बाद तो…
लौकी की सब्जी खाकर भी कहना पड़ता है-
‘तुम्हारे हाथों में तो जादू है जानू’…!!!

दुकानदार – बहन जी आप हमेशा दुकान पर आती हैं,
सारे गहने देखती हैं, मगर ले नहीं जातीं, क्यों…?
पिंकी – ले जाती हूं भाई साहब, आप ही ध्यान नहीं देते…!!!
दुकानदार बेहोश..

बेटी – मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और
भाग रही हूं उसके साथ..!!
बाप – थैंक गॉड… मेरे पैसे और
समय दोनों बच गए..!
बेटी – पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रख के गई है…!!!
पिता बेहोश..

 

मास्टरजी- ये बताओ कौन ज्यादा गुस्सा करता है…..?
लड़का या लड़की….?
पप्पू- जाहिर सी बात है… लड़की….!
मास्टरजी- वो कैसे….? साबित करो….
पप्पू- देखो वो फर्स्ट बेंचवाली पिंकी….मुझे किस करेगी तो मैं गुस्सा नहीं करूँगा….
लेकिन मैं पिंकी को किस करूँगा तो….पिंकी जरूर गुस्सा हो जायेगी….!!

कितनी अजीब दुनिया हैं….
जहाँ औरतें दूसरी औरतों की….
शिकायते करते नहीं थकतीं….
जबकि पुरूष दूसरी औरतों….
की तारीफ करते नहीँ थकते….!
पुरुष सच में महान हैं….!!

पति- तुम्हें ऊपर वाले ने इतनी खूबसूरती….
और बेवकूफी एकसाथ क्यों दी….?
पत्नी- वो इसलिए कि तुम शादी का….
पैगाम भेजो और मैं उसे झट कबूल कर लूं…..!!

उनकी गली से गुजरा तो चौबारा नजर आया !
दूसरा दोस्त:- वाह वाह… वाह वाह….
पहला दोस्त:- उनकी गली से गुजरा तो चौबारा नजर आया…
उनकी मां ने देखा तो बोली-हाथ पांव तोड़ दूंगी, जो यहां दोबारा नजर आया…!!!

सेल्समैन:- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब हैजिसमें
पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
आपको ये किताब जरूर खरीदनी चाहिए ?
महिला:- अच्छा ! मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है ?
सेल्समैन:- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक कॉपी आज
सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है…

सुबह सुबह पति पत्नी चाय की चुस्कियां ले रहे थे तभी…
पति:- ये कैसी फोटो खींची है तुमने, पीछे कुत्ता आ गया…?
मुझे फेसबुक पर डालनी थी !
पत्नी(चाय की चुस्की लेते हुए):- हां तो उसमें क्या हो गया…
लिख दो कि मैं आगे वाला हूं…!!!
पति ने सिर धुन लिया …

मां- बेटा क्या कर रहे हो….?
बेटा- पढ़ रहा हूं मां….!
मां- शाबाश…! क्या पढ़ रहे हो….?
बेटा- आपकी होने वाली बहू के SMS……!!
दे थप्पड़ दे थप्पड़…….!!!

वाइफ की नजर से दुनिया को देखो……
दुनिया का सबसे परफेक्ट आदमी- उसका पापा….!
दुनिया का सबसे दुखी आदमी- उसका भाई….!
दुनिया का सबसे सुंदर आदमी- उसका बेटा….!
दुनिया का सबसे किस्मत वाला आदमी- उसकी बहन का पति….!
दुनिया का सबसे झूठा, कंजूस और वाहियात आदमी- यह भी लिखना पड़ेगा क्या…..??

एक गर्लफ्रेंड ने अपनी होली की फोटो अपने बॉयफ्रेंड को भेजी…..!
और लिखा- कितनी गंदी लग रही हूं ना मैं…..?
बॉयफ्रेंड ने जवाब दिया-
वैसे भी तू कौन-सी अच्छी लगती है…..!
बुरा न मानो होली है- “ब्रेकअप”….!!