नवजात बच्चे ने सुनाया संस्कृत श्लोक, Video देख हैरत में पड़ गई दुनिया, लोग बोले- कलयुग का अभिमन्यु

सोशल मीडिया की दुनिया पर रोजाना ही कई वीडियोस शेयर किए जाते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो मजेदार होते हैं, तो कुछ वीडियो भावुक कर देने वाले भी होते हैं। इसी बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में एक महिला अपने कुछ महीने के बच्चे के साथ संस्कृत का श्लोक पढ़ रही है। वहीं महिला का कुछ महीने का बच्चा भी उसके हर एक श्लोक को पूर्ण कर रहा है।

यह अद्भुत वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों छाया हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा साफ-साफ संस्कृत का उच्चारण कर रहा है। जैसा कि हम लोग जानते हैं जब बच्चा, मां-पापा बोलना भी ठीक से नहीं सीख पाता, ऐसे में श्लोकों का उच्चारण करना अपने आप में ही आश्चर्यचकित कर देने वाला है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान हो रहे हैं और वीडियो पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

नवजात बच्चे ने सुनाया संस्कृत श्लोक

शास्त्रों के मुताबिक अभिमन्यु ने मां के गर्भ में ही चक्रव्यूह भेदने की कला सीख ली थी। कहा जाता है कि गर्भवती स्त्री की भावनाओं, विचारों और कार्यकलापों का प्रभाव गर्भस्थ शिशु पर पड़ता है। यही वजह है कि हमारे यहां हमेशा से गर्भवती स्त्री को अच्छी किताबें पढ़ने और अच्छी संगत में रहने के लिए कहा जाता है। इसके साथ ही अपने गर्भस्थ शिशु से संवाद किया जाए, उसे अच्छी अच्छी बातें बताई जाएं।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसको बच्चे के पुंसवन संस्कार से जोड़कर देखा जा रहा है। इसमें मां अपने गर्भस्त शिशु को श्लोक सिखाती है। यह महिला अपने बच्चे को उसी संस्कार के तहत श्लोकों का उच्चारण पूर्ण करा रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि बच्चे ने अपनी मां के गर्भ में रहने के दौरान यह सीखा है।

बता दें कि हिंदू धर्म में किसी भी बच्चे के लिए सोलह संस्कार पूर्ण करने की मान्यता है। इसमें से एक पुंसवन संस्कार है। इसे बच्चे के माता-पिता उसके 3 माह की आयु पूर्ण होने पर करते हैं। यह स्वस्थ संतान की प्राप्ति के लिए किया जाता है। यह मंत्र जो महिला बच्चे के साथ बोल रही है वह पुंसवन संस्कार में मां सुनती है ताकि बच्चा उसे सीख सके।

वीडियो हो रहा वायरल

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्हा सा बच्चा मां के साथ संस्कृत का श्लोक दोहरा रहा है। वीडियो में एक बहुत छोटा सा बच्चा बिस्तर पर लेटा हुआ है और उसकी मां संस्कृत श्लोक बोल रही है। बच्चा उसे सुनकर मुस्कुरा रहा है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। यह वीडियो @RajeshHinganka2 हैंडल से ट्वीट किया गया है। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और रिट्वीट भी कर रहे हैं।

इस वायरल वीडियो को महाभारत के अभिमन्यु के चक्रव्यूह भेदने की कला से भी लोग जोड़कर देख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं।