21 सितंबर वक्री होंगे राहु-केतु, जानिए 12 राशियों पर कैसा रहेगा इसका प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु-केतु को छाया ग्रह माना जाता है। आपको बता दें कि राहु-केतु सदैव वक्री गति यानी की उल्टी चाल चलते हैं। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार 21 सितंबर 2020 को राहु अपनी वक्र गति से चलते हुए मिथुन से वृषभ राशि में प्रवेश करेगा और केतु धनु राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाला है। आखिर राहु-केतु के इस परिवर्तन से समस्त 12 राशियों पर कैसा असर पड़ेगा? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को राहु और केतु के परिवर्तन की वजह से अचानक धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना बन रही है। किसी सगे रिश्तेदार से कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय काफी कठिन रहने वाला है। आपका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। शत्रु पक्ष आपको परेशान कर सकते हैं। आप अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को राहु और केतु की राशि परिवर्तन की वजह से सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके लिए यह परिवर्तन बहुत ही शुभ साबित होगा। अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। मानसिक कष्टों से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से समय शुभ रहने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को राहु और केतु की राशि परिवर्तन की वजह से धन संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा अन्यथा आपको धन हानि हो सकती है। आमदनी से अधिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी। परिवार के लोगों के साथ आप बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको घर से दूर जाना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में सुख की कमी रहेगी। भाई-बंधुओं से कहासुनी हो सकती है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को राहु और केतु की राशि परिवर्तन की वजह से सामान्य फल की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। दान-पुण्य की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। आपकी आमदनी सामान्य रहेगी, इसलिए आपको आमदनी के अनुसार खर्चों पर भी लगाम रखने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें। भाग्य का साथ ना मिलने की वजह से कामकाज में आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों के लिए राहु और केतु का गोचर लाभदायक रहने वाला है। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होगी। कामकाज में आपको मनवांछित फल की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संपत्ति प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपका मन काफी खुश रहने वाला है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों के लिए राहु-केतु का गोचर अति उत्तम रहेगा। राज्य की तरफ से आपको लाभ मिलने की संभावना है। धन संबंधित योजनाओं में आपको सफलता हासिल होगी। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। कार्यस्थल में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रभावशाली लोगों की सहायता से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। बच्चों की तरफ से परेशानियां दूर होंगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को राहु और केतु के गोचर की वजह से विदेश यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। अचल संपत्ति की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है। धन लाभ मिलेगा। पति-पत्नी के बीच तालमेल बने रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को राहु और केतु के गोचर की वजह से व्यापार-व्यवसाय में उन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। शारीरिक कष्टों से छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को राहु और केतु के गोचर की वजह से परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आपकी आमदनी में कमी आ सकती है। खर्चे बढ़ेंगे। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। शारीरिक कष्ट उत्पन्न होने की संभावना बन रही है, इसलिए सेहत पर ध्यान दीजिए। आप कहीं भी पैसा निवेश ना करें अन्यथा धन हानि हो सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को राहु और केतु के गोचर से सुख की प्राप्ति होगी। आपके धन में वृद्धि हो सकती है। कमाई के जरिए हासिल होंगे। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। आपका भाग्य प्रबल रहेगा ह.र मामले में किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को राहु और केतु के गोचर की वजह से पारिवारिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। सुखी की हानि होने की संभावना बन रही है। आपका मन काफी उदास रहेगा। सगे-संबंधियों से वाद-विवाद होने की संभावना बन रही है। आप कोई भी नया काम शुरू मत कीजिए। आपको काफी धैर्य और संयम से काम लेने की आवश्यकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों के लिए राहु और केतु का गोचर आर्थिक लाभ दिला सकता है। अचानक धन की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है। आप अपने शत्रु को परास्त करेंगे। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ मिलने की संभावना है. सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान की मदद से आपको फायदा मिल सकता है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।