राहुल वैद्य ने बताया आखिर कैसा है सिद्धार्थ शुक्ला की मां का हाल, बेटे को लेकर कही थी ये बात ,जिसे सुनकर हम दोनों हक्के-बक्के रह गए थे।

सिंगर राहुल वैद्य ने एक वीडियो शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला के हार्ट अटैक की खबर मिली और जब वो उनके घर गए तो वहां क्या माहौल था। इसके साथ ही राहुल वैघ ने लोगों से ये अपील भी की कि वो अपनी हेल्थ का ध्यान रखें।

राहुल ने बताया कि साढ़े दस और ग्यारह बजे के बीच उन्हें एक फोन आया। ये फोन एक पब्लिकेशन से था। जिसने उनसे पूछा कि क्या आप सिद्धार्थ के दोस्त हैं? हमने सुना है कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। ये बात सुनते ही राहुल शॉक्ड रह गए। राहुल के अनुसार उन्होंने इस बात पर यकीन नहीं हुआ। फिर हर जगह फ्लैश होने लगा कि सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया। ये खबर देखने के बाद उन्हें कुछ समझ नहीं आया।

राहुल ने बताया कि शाम को वो और दिशा सिद्धार्थ के घर गए। वहां पर उनकी फैमिली मेंबर्स थे। हम अंदर जाने से डर रहे थे। कुछ वजह थी कि सिद्धार्थ इतने स्ट्रॉन्ग थे। आंटी बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। एक जवान बेटे को खोने का दर्द क्या होता है। वो शायद हम और आप कभी एक्सपीरिएंस नहीं कर पाएंगे। आंटी ने जो कहा, उसे सुनकर हम दोनों हक्के-बक्के रह गए थे। आंटी ने कहा, बेटा हमेशा सुना था, किसी का जवान बेटा चला गया, किसी का जवान बेटा मर गया। कभी सोचा नहीं था कि हमारे साथ ऐसा होगा। अब मैं किसके लिए जिऊंगी, मेरा सब कुछ खत्म हो गया।

सदमे में थी शहनाज

राहुल ने कहा, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आंटी, उनकी सिस्टर्स और शहनाज को शक्ति दे। मैं उस दिन गया तो शहनाज बात करने के मूड में ही नहीं थी। समझा जा सकता है कि वो पूरी तरह से सदमे में थी। मैं ये कहना चाहता हूं कि हेल्थ ही वेल्थ है। आपको कुछ भी परेशान कर रहा हो। उसे शेयर कीजिए। शारीरिक रूप से कोई दिक्कत हो तो उसको भी चेक करवाएं।

इस वीडियो के आखिर में राहुल ने सिद्धार्थ शुक्ला को थैंक्स कहा।

हिंदुस्तानी भाऊ ने भी बयां किया था दर्द

इससे पहले हिंदुस्तानी भाऊ ने मीडिया के साथ बात करते हुए बताया था कि मौते से कुछ घंटे पहले सिद्धार्थ शुक्ला  के साथ क्या – क्या हुआ था। हिंदुस्तानी भाऊ ने सिद्धार्थ शुक्ला की मां रीता से बातचीत के आधार पर कहा था कि सब कुछ ठीक था, सिड ने डिनर किया और अच्छे से सोए। 3:30 बजे उसने अपनी मां से एक गिलास ठंडा पानी मांगा। क्योंकि वो बेचैनी महसूस कर रहे थे। तो उनकी मां ने उन्हें पानी दिया। बाद में उन्होंने आइसक्रीम भी खाई और फिर सो गए। सिद्धार्थ अपने जिम सेशन के लिए सुबह करीब 10 बजे उठते थे। लेकिन उस सुबह वो 10:00 बजे तक नहीं उठे। फिर उनकी मां उनके कमरे में गईं और उन्हें बेहोश पाया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

गौरतलब है कि ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उसके अगले दिन यानी 3 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया। सिद्धार्थ शुक्ला सिर्फ 40 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी मां और दो बहनें हैं।