पति राज कुंद्रा को मिली जमानत तो छलका शिल्पा शेट्टी का दर्द, बोलीं- बुरे तूफान के बाद ही…

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और मशहूर बिजनेस मैन राज कुंद्रा को जमानत मिल गई है। 19 जुलाई 2021 को पोर्नोग्राफी के मामले में बिजनेसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था और 19 जुलाई से ही राज कुंद्रा जेल की सलाखों के पीछे थे, जिसके बाद सोमवार यानी 20 सितंबर को मुंबई की अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। राज कुंद्रा को ₹50000 के मुचलके पर जमानत मिली है। आपको बता दें कि 18 सितंबर को राज कुंद्रा ने कोर्ट में जमानत की याचिका दायर की थी और उन्होंने कहा था कि उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है। इससे पहले भी राज कुंद्रा की कई बार जमानत याचिका खारिज हो चुकी है परंतु अब राज कुंद्रा जेल से बाहर आ गए हैं।

पति राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया है। आपको बता दें कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पिछले कुछ समय से लगातार सोशल मीडिया पर अपने विचार शेयर कर रही हैं। इसी बीच पति राज कुंद्रा के घर वापस लौटने के बाद शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शाम के समय इंद्रधनुष की तस्वीर शेयर की।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है वह एक कोट है, जिसके कैप्शन में यह लिखा है कि “इंद्रधनुष का अस्तित्व यह बताने के लिए है कि एक बुरे तूफान के बाद भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं।” वैसे देखा जाए तो शिल्पा शेट्टी के लिए आज का दिन बहुत खास है क्योंकि उनकी बहन ने जहां बिग बॉस ओटीटी खत्म करके वापस आई हैं। वहीँ राज कुंद्रा भी काफी लंबे समय बाद घर वापस आए। शिल्पा शेट्टी के द्वारा शेयर किए गए पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने राहत की सांस ली है।

आपको बता दें कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हाल ही में मां वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन करने के लिए पहुंचीं थीं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही थीं। ऐसा बताया जा रहा है कि उन्होंने पैदल चढ़ाई की और माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लिया। शिल्पा शेट्टी की इस यात्रा को राज कुंद्रा की रिहाई से जोड़कर देखा जा रहा था, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया और इसी दिन मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम ने अदालत के समक्ष राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रायन थोर्प के खिलाफ 1500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी।

बता दें कि पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी को बहुत सी मुश्किल का सामना करना पड़ा था। बीते 2 महीने शिल्पा शेट्टी के लिए सच में किसी तूफान से कम नहीं रहे थे। इस दौरान उनको लोगों की आलोचना सुननी पड़ी थी। सोशल मीडिया पर लोग उनकी आलोचना कर रहे थे परंतु शिल्पा शेट्टी के बहुत से फैंस ऐसे भी थे जिन्होंने इस मुश्किल घड़ी में अभिनेत्री का पूरा सपोर्ट किया। पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी लगभग 1 महीने सोशल मीडिया से गायब हो गई थीं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने करीब 1 महीने बाद डांसिंग रियलिटी शो सुपर डांसर में बतौर जज की भूमिका में वापसी की है।