गिरफ्तारी के बाद राज कुंद्रा के पुराने ट्वीट हुए वायरल, शिल्पा शेट्टी के पति ने पो-र्न को लेकर लिखी थी ऐसी बातें

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें विदेश में बेचने का आरोप लगा है। इसके साथ ही राज कुंद्रा पर यह भी आरोप लगा है कि मुंबई में चलने वाले इस पोर्न मॉड्यूल के मास्टरमाइंड वही हैं। जैसे ही यह खबर निकल कर सामने आई, पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लोग काफी हैरान हो गए। किसी को भी इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है कि शिल्पा शेट्टी के पति इतने बड़े बिजनेसमैन हैं फिर भी वह इस तरह का काम कर सकते हैं। इस खबर से लोग काफी आश्चर्यचकित हो गए हैं।

मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी से शादी करने के बाद राज कुंद्रा चर्चा में आए थे परंतु इन दिनों वह सलाखों के पीछे हैं। इस मामले में उनके साथ अन्य 11 लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है। मुंबई पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार राज कुंद्रा इस मामले में प्रमुख आरोपी हैं। पुलिस के द्वारा इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उनके 2012 के “पोर्न वर्सेज प्रॉस्टिट्युशन” वाले टिट्स सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

आपको बता दें कि साल 2012 से अपने दो ट्वीट में राज कुंद्रा ने वेश्यावृत्ति और पॉर्नोग्राफी के बारे में ट्वीट किया था। राज कुंद्रा ने 29 मार्च 2012 को अपने पहले ट्वीट में यह सवाल उठाया था कि “कैमरे के सामने पोर्न फिल्म बनाने के लिए किसी को भुगतान करना कानूनी क्यों है और जिस्मफरोशी, पोर्न फिल्म से कैसे अलग है?” उन्होंने लिखा था कि “ठीक है तो पोर्न बनाम वेश्यावृत्ति। कैमरे पर सेक्स करने के लिए किसी को भुगतान करना लीगल क्यों है? ये एक-दूसरे से अलग कैसे हुए?”

बता दें कि एक अन्य ट्वीट में राज कुंद्रा में भारतीय कलाकारों और राजनेताओं को लेकर भी टिप्पणी की थी। 3 मई 2012 को एक और ट्वीट में यह लिखा था कि “भारत: अभिनेता क्रिकेट खेल रहे हैं, क्रिकेटर पॉलिटिक्स खेल रहे हैं, राजनेता पोर्न देख रहे हैं और पोर्न स्टार एक्टर बन रहे हैं….!” राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अब दोनों ट्वीट्स सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने सोमवार को अपने बयान में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी की पुष्टि की थी। उन्होंने यह कहा था कि फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच मुंबई में अश्लील फिल्मों को बनाने और उन्हें कुछ एप्स के माध्यम से स्ट्रीम करने का मामला दर्ज किया गया था। 19 जुलाई को इस मामले में राज कुंद्रा को अरेस्ट किया गया क्योंकि इस मामले में वह प्रमुख साजिशकर्ता हैं।

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि राज कुंद्रा के ऊपर आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 34 (सामान्य इरादा), 292 और 293 (अश्लील और अश्लील विज्ञापनों और प्रदर्शन से संबंधित) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन सबके अलावा राज कुंद्रा पर आईटी एक्ट और इंडिसेंट रिप्रिटेंशन ऑफ वुमेन (प्रोहिबिशन) एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।