Site icon NamanBharat

रजनीकांत को दिवाली की तस्वीरों में देख भावुक हुए फैंस, बोले- बूढ़े हो रहे लेजेंड लेकिन…

24 अक्टूबर 2022 को देशभर में दिवाली का त्यौहार मनाया गया। आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स ने भी दिवाली का त्यौहार बड़े ही धूमधाम और खुशी के साथ मनाया। बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने दिवाली धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इन सितारों ने दिवाली सेलिब्रेशन की तमाम तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए शेयर की हैं, जो अभी भी काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। दिवाली के पर्व पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने भी खूब धमाल मचाया।

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फैंसी पार्टी से लेकर केजीएफ स्टार यश की घर में सेलिब्रेशन तक, साउथ के सितारों ने इस त्यौहार को पर जमकर मस्ती की। इसी बीच थलाइवा रजनीकांत की दीवाली की तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इन तस्वीरों में रजनीकांत को अपनी बेटी और नाती के साथ दिवाली का त्यौहार मनाते हुए देखा जा सकता है।

रजनीकांत की दिवाली तस्वीरें वायरल

रजनीकांत ने दिवाली का त्यौहार अपनी बेटी ऐश्वर्या और नाती के साथ मनाया, जिसकी तस्वीरें रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं, जो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। रजनीकांत की दिवाली की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसे देखने के बाद थलाइवा के फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं। दरअसल, इन तस्वीरों में रजनीकांत के लुक को देखकर फैंस भावुक हो रहे हैं।

जैसा कि सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रजनीकांत सफेद रेशमी कुर्ता पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके बाल और दाढ़ी भी सफेद हैं। फैंस अब उनकी उम्र बढ़ने की बात कर रहे हैं. इन तस्वीरों पर फैंस अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों ने तस्वीरों पर कमेंट करते हुए यह कहा है कि “लीजेंड बूढ़े हो रहे हैं लेकिन निश्चित रूप से वो, पुराना सोना हैं।”

सामने आईं तस्वीरों में ऐश्वर्या को अपने बेटों के पैरों पर चंदन लगाते हुए देखा जा सकता है। वहीं एक तस्वीर में आप देखेंगे कि ऐश्वर्या रेशम की खूबसूरत साड़ी पहने हुए पटाखे फोड़ते हुए दिखाई दे रही हैं। ऐश्वर्या के द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है।

रजनीकांत का अभी भी स्टारडम बरकरार

‘रजनीकांत’ एक ऐसा नाम है जिसे आज शायद ही कोई होगा जो ना जानता हो। कहने को तो रजनीकांत दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार हैं। लेकिन इनकी प्रसिद्धि केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में विख्यात है। रजनीकांत अपने आप में ही एक पहचान हैं। यह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। रजनीकांत की उम्र 71 साल की हो चुकी है परंतु आज भी उनका स्टारडम बरकरार है।

भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा अभिनेता में से एक रजनीकांत हैं और उनकी दुनिया भर में फैंस की संख्या लाखों करोड़ों में है, जो उनकी फिल्मों के स्क्रीन पर हिट होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। रजनीकांत अपने चाहने वालों के लिए किसी भगवान से कम नहीं हैं और सही में कुछ स्थानों पर तो लोग उनकी पूजा भी करते हैं। रजनीकांत ने अपने चाहने वालों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है।

 

 

 

Exit mobile version