कभी रजनीकांत गुजारा करने के लिए बस कंडक्टर की करते थे नौकरी, इस दोस्त की मदद से बने सुपरस्टार

आप सभी लोग सुपरस्टार रजनीकांत को तो अच्छी तरह जानते ही हैं। जी हां, रजनीकांत ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपनी शानदार और दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज किया है। रजनीकांत मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम करते हैं। रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। इनका जन्म 12 दिसंबर 1950 को हुआ था। रजनीकांत एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने जमीन से उठकर अपने आपको आसमान तक पहुंचा दिया है। इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में बहुत सी परेशानियों का सामना किया था।

रजनीकांत ने अपने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव देखें हैं परंतु हर परिस्थिति का सामना करते हुए उन्होंने आज अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है। आपको बता दें कि रजनीकांत ने जिस परिवार में जन्म लिया था, उसकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी। पैसों की तंगी की वजह से रजनीकांत को जो काम मिला वो उन्होंने किया। आपको बता दें कि पैसों की जरूरत ने रजनीकांत को कुली बना दिया था। कुली का काम करके रजनीकांत पैसे कमाते थे।

रजनीकांत ने बाद में कंडक्टर की भी नौकरी की थी। इस नौकरी से रजनीकांत को आर्थिक सहायता मिली, लेकिन फिर भी शायद यह वह मुकाम नहीं था जहां रजनीकांत जाना चाहते थे। रजनीकांत का काम करने का तरीका ही अलग था। रजनीकांत एक अलग ही शैली में यात्रियों से बात करते थे, उनके टिकट काटना, अपनी शैली में सीटी बजाना। यह सब यात्रियों और सहकर्मियों को खूब पसंद आता था। कंडक्टर की नौकरी के दौरान ही रजनीकांत के एक दोस्त ने उनके अंदर छुपे हुए कलाकार को पहचान लिया था। आपको बता दें कि रजनीकांत के उस दोस्त ने उनका 1974 में “मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट” में दाखिला करवाने में सहायता की थी। दाखिला हो जाने के बाद रजनीकांत ने तमिल भाषा बोलना सीखा था।

रजनीकांत को फिल्मों में आने के लिए अपना नाम बदलने की आवश्यकता पड़ी थी, तो उन्होंने अपना नाम रजनीकांत में रख लिया था। आपको बता दें कि रजनीकांत की पहली तमिल फिल्म “अपूर्वा रांगगल” साल 1975 में आई थी। इस फिल्म के अंदर रजनीकांत सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। इस फिल्म के अंदर रजनीकांत के किरदार की लोगों ने खूब तारीफ भी की थी। इसके बाद उन्होंने कन्नड़ फिल्म में भी काम किया, इसके बाद क्या था एक के बाद एक लगातार रजनीकांत को फिल्मों के प्रस्ताव मिलने शुरू हो गए थे। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी रजनीकांत ने अच्छा खासा नाम कमाया।

सुपरस्टार रजनीकांत ने इंसानियत के देवता, फूल बने अंगारे, बुलंदी, दोस्ती दुश्मनी, इंसाफ कौन करेगा, खून का कर्ज़, चालबाज, हम, 2.0 जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। आपको बता दें कि रजनीकांत को सिनेमा में उनके योगदान के लिए साल 2000 में पद्मभूषण और साल 2016 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया जा चूका है। साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ भारतीय सिनेमा में भी रजनीकांत ने खूब नाम कमाया और यह सुपरस्टार बन गए।

शायद ही आप लोगों को इस बात का पता होगा कि एशिया में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले एक्टर्स में तीसरे स्थान पर रजनीकांत का नाम आता है। रजनीकांत भारत के सबसे महंगे एक्टर हैं। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि फिल्म “कबाली” के लिए रजनीकांत ने 40 से 60 करोड़ रूपए की अच्छी खासी मोटी फीस ली थी। वहीं फिल्म 2.0 के लिए रजनीकांत ने लगभग 80 करोड़ रूपए चार्ज किए थे।