शादी की पहली सालगिरह पर राजकुमार राव ने शेयर किया खास वीडियो, लेडी लव पत्रलेखा के लिए कही ये बात

राजकुमार राव हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं। राजकुमार राव हिंदी फिल्मों के सफल अभिनेता हैं। इन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। राजकुमार राव को लोग उनके दमदार अभिनय के लिए जानते हैं। राजकुमार राव ने अपने करियर की शुरुआत से ही अपनी एक्टिंग के कारण लोगों को खासा प्रभावित किया है। वहीं अगर हम राजकुमार राव की निजी जिंदगी के बारे में बात करें, तो राजकुमार राव ने अभिनेत्री पत्रलेखा से शादी की है।

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा ने पिछले साल 15 नवंबर 2021 को शादी की थी। इन दोनों की शादी को पूरे एक साल हो गए हैं। अपनी शादी की पहली सालगिरह के मौके पर राजकुमार राव ने पत्रलेखा के साथ बिताए पलों का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही अभिनेता ने अपनी लेडी लव पत्रलेखा के लिए बड़ी बात कही है।

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की पहली वेडिंग एनिवर्सरी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे चर्चित सेलेब्स कपल्स में से एक राजकुमार राव और पत्रलेखा हैं। ऐसी स्थिति में इनकी वेडिंग एनिवर्सरी पर सुर्खियां ना बने ऐसा नहीं हो सकता। अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी शादी की पहली सालगिरह के खास मौके पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने पूरे साल की एक से बढ़कर एक रोमांटिक झलकियां दिखाई हैं।

राजकुमार राव द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में शादी के एक साल बाद इस कपल का वक्त किस तरीके से गुजरा है, यह सब दिखाया गया है। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अलग अलग देशों में जाकर किस तरह से मौज मस्ती की, वह इस वीडियो में देखा जा सकता है। राजकुमार राव और पत्रलेखा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

राजकुमार ने पत्रलेखा को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

राजकुमार राव ने अपनी शादी की पहली सालगिरह के मौके पर इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है “प्यार, सम्मान और एकजुटता के साथ शादी की पहली सालगिरह का जश्न, वेडिंग एनिवर्सरी मुबारक हो माय लव पत्रलेखा।” सोशल मीडिया पर राजकुमार राव और पत्रलेखा का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों कलाकारों के फैंस उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। कपल ने साल 2014 की ड्रामा फिल्म सिटी लाइट्स में एक दूसरे के साथ काम किया था। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने एक दूसरे को 10 साल तक डेट किया, जिसके बाद पिछले साल 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए थे। इनकी शादी में कुछ दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे।

राजकुमार राव का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम राजकुमार राव के वर्क फ्रंट की बात करें, तो राजकुमार राव ने साल 2010 में “रण” में एक छोटी भूमिका के साथ बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। राजकुमार राव को साल 2012 की फिल्म “शाहिद” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया गया। राजकुमार आज की डेट में बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता हैं। जिन्‍होंने अभिनय से सबका दिल जीता है।