पति रितेश संग रस्में निभारी नज़र आयीं अभिनेत्री राखी सावंत, शादी के 8 महीनों बाद सामने आई तस्वीरें

इस बात से तो हम सब बखूबी वाकिफ हैं के अभिनेताओं और अभिनेत्रिओं से जुडी लगभग हर एक खबर ही सोशल मीडिया पर छाई रहती है| फिर चाहे उन्होंने उस खबर को खुद दुनिया तक लाया हो या किसी फैन द्वारा लीक्ड हो यह खबरें काफी तेजी से वायरल होती हैं| आज की हमारी यह पोस्ट भी कुछ इसी तरह की बात से ताल्लुख रखती है| आज हम आपको बॉलीवुड की एक बहुत ही जानी मानी अभिनेत्री से एक जुडी खबर देने जा रहे हैं|

आज की हमारी इस चर्चा का विषय बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री राखी सावंत| राखी ने अपने दमदार अभिनय और अपने बेमिसाल डांसिंग अंदाज़ के चलते कई लोगों को अपना फैन बनाया है| आज इनके इन्स्टाग्राम और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी करोडो फालोवर्स हैं| ऐसे में इनसे जुडी खबरे सोशल मीडिया पर आना और वायरल होना कोई बड़ी बात नहीं है|

राखी सावंत की बात करें तो इन्हें सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग कंट्रोवर्सी के चलते कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कहा जाने लगा था| लेकिन अब लगभग 8 महीने तक ऐसी खबरों के आने जाने के बाद राखी ने अपनी शादी की रस्मों की तस्वीरें शेयर की हैं| बता दें के इन्होने एनआरआई बिजनेसमैन रितेश को अपना जीवनसाथी बनाने की सोची है| राखी ने इससे पहले शादी के पहले और शादी के वक्त की तस्वीरें शेयर की थीं जो के काफी दिन चर्चाओं में थी|

.

बता दें के शादी की तस्वीरों के बाद अब राखी ने शादी के बाद की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमे उन्हें घर की कुछ रस्मों को निभाते देखा जा सकता है| हालाँकि राखी ने अब भी फैन्स के मन में बेचैनी को बरक़रार रखा है| उन्होंने अभी तक अपने पति का चेहरा किसी भी तस्वीर में नहीं दिखाया है| उनकी तस्वीरों में बस रस्मों को निभाते हुए उनके पति का हाथ ही नजर आ रहा है|

इस तस्वीर में उनके पति उन्हें शादी की रिंग दिखा रहे थे| एक और तस्वीर है जिसमे उन्होंने अपने पति का हाथ थमा हुआ है| इस तस्वीर में भी उनके पति का चेहरा नहीं है बस नीचे उनके पति का और उपर उनका हाथ है| ऐसे में फैन्स उनके पति को लेकर काफी उत्सुक है और राखी बखूबी लोगों की उत्सुकता को आगे बढ़ा रही हैं| और अपने पति के चेहरे को सस्पेंस बनाये रखा है|

ऐसा इसलिए भी है क्यूंकि कोरोना वायरस की वजह से अधिक लोग शादी समारोह में शामिल नहीं हैं और मीडिया रिपोर्ट्स इस समय बिलकुल ठप हैं| हालाँकि जो तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं उनमें अभिनेत्री राखी को हिन्दू रीति रिवाज़ों के साथ व्हाइट वेडिंग करते हुए देखा जा सकता है| राभिनेत्री की बात करें तो इन्होने इस बात को साफ़ बताया है के शादी मुंबई के ही एक होटल में प्राइवेट तरह से रचाई गयी है|

और इस शादी को लाइमलाइट से दूर रखना भी इनके पति रितेश की ही पसंद थी| ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें ऐसे भीडभाड कम पसंद है| ऐसे में सिर्फ रितेश और राखी के घर के सदस्य ही शादी समारोह का हिस्सा रहे हैं एनी कोई बाहरी मित्र या जान पहचान के लोग नहीं|