रक्षाबंधन के दिन करें कुछ विशेष उपाय, मिलेंगे कई लाभ, सारी परेशानियां होंगी दूर

हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। रक्षाबंधन का त्यौहार हर वर्ष सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 22 अगस्त 2021 को मनाया जाएगा। यह त्यौहार भाई बहन के प्रेम का प्रतीक होता है। भाई बहनों के लिए यह दिन बहुत ही खास माना गया है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उसकी लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना करती है। वहीं भाई अपनी बहन को उपहार के रूप में कुछ ना कुछ जरूर देता है और इसके साथ ही भाई बहन की रक्षा करने का वचन भी देता है।

रक्षाबंधन का त्यौहार भारत में बड़ी ही धूमधाम के साथ लोग मनाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, भद्रा रहित काल में ही राखी बांधने की परंपरा बताई गई है। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा की नजर नहीं लगेगी, जिसकी वजह से इस बार का रक्षाबंधन बहुत ही शुभ और सौभाग्यशाली रहने वाला है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार अगर श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो इससे व्यक्ति को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। इतना ही नहीं बल्कि जीवन की बहुत सी परेशानियां दूर भी हो जाती हैं। तो चलिए जानते हैं रक्षाबंधन पर कौन से उपाय करके हम अपने जीवन की परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

रक्षाबंधन पर करें ये विशेष उपाय

1. रक्षाबंधन वाले दिन सबसे पहले भगवान श्री गणेश जी को राखी बांधनी चाहिए। अगर ऐसा किया जाए तो इससे भाई-बहन के बीच के मनमुटाव दूर हो जाते हैं और भाई बहन में प्यार बढ़ता है। इसके अलावा अगर रक्षाबंधन के दिन हनुमान जी को राखी बांधा जाए तो इससे भाई-बहन के जीवन में आने वाले सभी प्रकार के संकट और बाधाएं दूर हो जाते हैं।

2. आजकल के समय में लोगों की सबसे बड़ी समस्या पैसा है। ज्यादातर सभी लोग आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना चाहते हैं तो इसके लिए रक्षाबंधन वाले दिन भाई अपनी बहन के हाथ से एक गुलाबी रंग के कपड़े में अक्षत, सुपारी और ₹1 का सिक्का ले लीजिए। उसके बाद इसे बांधकर आप धन रखने के स्थान या तिजोरी में रख दीजिए।

3. हिंदू पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण रूप और श्रवण नक्षत्र में रहता है। ऐसा माना जाता है कि अगर इस दिन चंद्र देव की पूजा की जाए तो इससे व्यक्ति का मन स्थिर होता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है।

4. सावन पूर्णिमा को “ॐ सोमेश्वराय नम:” मंत्र का जाप करने के बाद दूध का दान करें। ऐसा करने से कुंडली में व्याप्त चंद्र दोष खत्म होता है। इतना ही नहीं बल्कि इस उपाय को करने से मानसिक परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है और माता का सुख भी प्राप्त होता है।

5. अगर बहने अपने भाई को नजर दोष से बचाना चाहती हैं तो इसके लिए फिटकरी की आवश्यकता पड़ेगी। फिटकरी लेकर आप उसे सात बार भाई के ऊपर से उतार कर उस फिटकरी को चूल्हे में जला दीजिए या फिर आप उसे किसी चौराहे पर भी सीख सकती हैं। ऐसा करने से नजर दोष से छुटकारा मिलता है।