बॉयफ्रेंड जैकी संग लंदन में रकुल प्रीत सिंह ने मनाया अपने बर्थडे का जश्न ,मलाइका -अर्जुन और भूमि भी हुए शामिल

रकुल प्रीत सिंह का नाम फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों के लिस्ट में शुमार है और इन्होंने अपने अभिनय कौशल के बदौलत लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है| रकुल प्रीत सिंह ना केवल साउथ इंडस्ट्री बल्कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीता है और आज पूरे देश भर में रकुल प्रीत सिंह अपने शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है| 10 अक्टूबर 2022 का दिन रकुल प्रीत सिंह के लिए सबसे खास दिन था दरअसल इस दिन एक्ट्रेस ने अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है जिसकी खास तस्वीरें हाल ही में रकुल प्रीत सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है|

आपको बता दें रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपने काम के सिलसिले में लंदन में है और ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने दोस्तों के साथ सात समंदर पार लंदन नहीं अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और अब रकुल प्रीत सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ गई है जो कि जमकर वायरल हो रही है| रकुल प्रीत सिंह ने इस खास दिन को अपने बॉयफ्रेंड जैक्की भगनानी और कुछ खास दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया है|

बता दें रकुल प्रीत सिंह के 31 वें बर्थडे के खास मौके पर जैकी भगनानी ने उनके साथ अपने रिलेशनशिप को आधिकारिक किया था और इसके बाद से ही यह कपल अपने लव लाइफ को लेकर आए दिन चर्चाओं में बना रहता है| वही इन दोनों को एक दूसरे के साथ कई खास मौके पर कैप्चर भी किया जाता है और दोनों के बीच की केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आती है|

वहीं पिछले साल जहां रकुल प्रीत सिंह के जन्मदिन के मौके पर जैकी भगनानी ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था वही अब इस साल अपना 32 वां जन्मदिन रकुल प्रीत सिंह ने अपने जीवन के प्यार जैकी भगनानी के साथ बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है जिसकी तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है|

बता दे 12 अक्टूबर 2022 को प्रीत सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ खास तस्वीरें पोस्ट की है और इन तस्वीरों में रकुल प्रीत सिंह के बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के अलावा बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, और भूमि पेडनेकर समेत कई सेलिब्रिटी नजर आ रहे हैं|

सामने आई तस्वीरों में बर्थडे गर्ल रकुल प्रीत सिंह ब्लैक एंड वाइट कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिखाई दे रही है और रकुल प्रीत सिंह के बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी सफेद टी शर्ट और जींस के साथ बेहद हैंडसम दिखाई दे रहे हैं| वही रकुल प्रीत सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन में अर्जुन कपूर अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा के साथ शामिल हुए और उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से रकुल प्रीत सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां साझा की है| अर्जुन कपूर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रकुल प्रीत सिंह को बर्थडे की बधाइयां भी दी है|

रकुल प्रीत सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कठपुतली में देखा गया था और वही अब रकुल प्रीत सिंह जल्दी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डॉक्टर जी’ में नजर आएंगी जो कि 14 अक्टूबर 2022 को रिलीज होने वाली है|