Site icon NamanBharat

रकुल प्रीत सिंह ब्वॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के साथ देखने पहुंचीं ताजमहल, सामने आया ये Video

जब भी कोई ताजमहल (Tajmahal) का नाम सुनता है तो शाहजहां और मुमताज की याद आ जाती है। ताजमहल भारत में सबसे लोकप्रिय ऐतिहासिक स्मारक है। यह भारतीय और विदेशियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ताजमहल को भारत में प्रेम के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। ऐसा बताया जाता है कि ताजमहल को शाहजहां ने अपनी रानी मुमताज की याद में बनवाया था।

ताजमहल भारत में आगरा, उत्तर प्रदेश के यमुना नदी के किनारे पर स्थित है और इस प्यार की निशानी को देखने के लिए दुनिया भर से लोग यहां पर आते हैं। संगमरमर से बना हुआ ताजमहल बहुत आकर्षक और अद्भुत है। ताजमहल दुनिया भर के सात अजूबों में से एक है और यह अपनी खूबसूरती और बेहतरीन नकाशी के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

वैसे देखा जाए तो प्यार के इस प्रतीक का दीदार करने के लिए रोजाना ही हजारों की संख्या में लोग यहां पर पहुंचते हैं और यहां पर अपने प्यार का इजहार करते हैं। इसी बीच रविवार को बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह (Rakulpreet Singh) अपने बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) के साथ ताजमहल देखने पहुंचीं, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ताजमहल को देखने के बाद वापस लौटते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह आसमानी रंग के कुर्ते और नीले रंग की जींस पहने हुए दिख रही हैं। वहीं अगर हम उनके बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी की बात करें तो उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता पहना हुआ है, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं।

आपको बता दें कि पिछले वर्ष रकुल प्रीत सिंह के 31वें जन्मदिन पर जैकी भगनानी ने एक तस्वीर साझा किया था, जिसमें वह उनका हाथ पकड़े हुए नजर आए थे क्योंकि उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल बना दिया था। इसके साथ ही उन्होंने लिखा “तुम्हारे बिना दिन दिन की तरह नहीं लगते। तुम्हारे बिना, सबसे स्वादिष्ट खाना खाने में कोई मजा नहीं है। सबसे खूबसूरत आत्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजना जो मेरे लिए दुनिया है! आपका दिन हो आपकी मुस्कान जैसी धूप, और आप जितनी खूबसूरत हैं। जन्मदिन मुबारक हो मेरे @raculpreet”

हाल ही के एक इंटरव्यू के दौरान रकुल प्रीत सिंह ने भी यह बताया था कि वो और जैकी अपने रिश्ते को छुपाने में यकीन नहीं रखते लेकिन सुर्खियां बटोरना भी नहीं चाहते। उन्होंने फिल्म कंपेनियन से कहा “हम दोनों की राय है कि रिश्ते के बारे में छिपाने या धूर्त होने के लिए कुछ भी नहीं है। अगर आप एक में हैं, तो सबसे अच्छी बात यह है कि एक-दूसरे को वह सम्मान दें और उसे स्वीकार करें। चलो सामना करते हैं। हम सभी जानते हैं कि जोड़े कौन हैं। छुप-छुप कर भाग रहे हैं। हम दोनों उस विचारधारा से नहीं आते हैं।”

अगर हम रकुल प्रीत सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह एक के बाद एक कई फिल्मों में दिखाई देने जा रही हैं। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अभिनेत्री ‘प्रोडक्शन 41’, ‘थैंक गॉ़ड’ के अलावा जंगली पिक्चर्स की फिल्म ‘डॉक्टर जी’ में अभिनेता आयुषमान खुराना के साथ मुख्य किरदार में नजर आएँगी। इस फिल्म में वह एक डॉक्टर की भूमिका निभाते हुए दिखाई देने वाली हैं।

अभिनेत्री ने फिल्म छतरीवाली की भी शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में वह एक कंडोम टेस्टर की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगी। इसके अलावा जॉन इब्राहिम की “अटैक” और अजय देवगन की “रन-वे 34” में भी वह मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आने वाली हैं।

 

 

 

Exit mobile version