अयोध्या में सम्पन्न हुआ भगवान राम के भव्य मंदिर का भूमि पूजन, पुरोहित ने दक्षिणा में मांगी मोदी जी से यह चीज़
भारत के इतिहास के लिए भगवान राम के मन्दिर का भूमिपूजन एतिहासिक दिन है| वर्षों बाद आज अयोध्या की पवन धरती पर भूमि पूजन होने जा रहा है| इसका भूमिपूजन 5 तारिख को सम्पन्न हुआ जिसमे प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अहम भूमिका रही| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी यहाँ मौजूद रहे| मोदी जी नें मन्दिर की नीव की मिट्टी से तिलक लगाया और नौ शिलाओं का पूजन किया गया|
ऐसे हुआ समारोह का आरम्भ
पूजा समापन और मन्दिर की आधारशिला स्थापित होने के बाद पुरोहित ने कहा कि किसी भी पूजा या यज्ञ के अंत में दक्षिणा बहुत महत्वपूर्ण होती है।पुरोहित ने कहा के आपने बहुत बड़ी दक्षिण तो दे ही दी है जिससे इस पूजा को अरबों का आशीर्वाद मिल रहा है| पुरोहित ने कहा के भारत तो हमारा ही है| कई समस्याओं का निदान तो आप भलीभांति कर ही रहे हैं| ऐसे में इस पावन दिन आप कुछ और समस्याएं जो के देश में व्याप्त हैं उनके निदान का आप संकल्प लें| ऐसा होने से भगवान राम की कृपा होगी|
ऐसे पहुंचे थे प्रधानमन्त्री अयोध्या
भूमि पूजन से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हनुमानगढ़ी स्थित मन्दिर का रुख किया और यहाँ पर पूजा क्र हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया| इसके बाद यहाँ से पूजा अर्चना करने के बाद मोदी जी अयोह्या पहुंचे जहाँ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्कस्वागत किया| यहाँ पहुँचते ही मोदी जी ने रामलला के टाट से बने मन्दिर में भगवान को दंडवत प्रणाम किया| जिसके बाद पूरा आयोजन शुरू हुआ|
आज त्याग, संघर्ष और बलिदान से हुआ सपना साकार: मोदी
भूमि पूजन के बाद प्रधानमंत्री ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा- “सदियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है| पूरा भारत भावुक आज है| करोडो लोग ऐसे हैं जिन्हें अपनी आँखों पर यकीन नहीं हो रहा है के वो इस पावन दिन को जीते जी देख रहे है| आज रामलला के भव्य मन्दिर का निर्माण होने जा रहा है| बरसों से टाट और टेंट के नीचे बसे रामलला को अब यह दिनौर नहीं देखने पड़ेंगे| पीएम ने सभी लोगों के समर्पण और संघर्ष को एक आन्दोलन का करार दिया|
उन्होंने कहा के यह हमारे अर्पण-तर्षण और तपस्या का ही फल है| हम राम लला के मन्दिर के आधारशिला रखाने का यह पावन दिन देख रहे हैं| साथ ही मोदी ने सभी लोगों को कहा के मैं आप सभी का नमन और वन्दन करता हूं।
करोड़ों रामभक्तों के संकल्प का प्रमाण है आज का दिन: मोदी
श्री नरेंद मोदी ने सम्बोधन के दौरान कहा – “संस्कृति के लिए श्रीराम का यह मंदिर आधुनिक प्रतीक बनकर उभरेगा| सिर्फ इतना ही नहीं ये सभी भक्तों के लिए शाश्वत आस्था और राष्ट्रिय भावना का भी प्रतीक साबित होगा| भारत के सभी देशवासियों के लिए यह मंदिर एक सामूहिक संकल्प शक्ति के प्रतीक के रूप में भी जाना जायेगा| मोदी ने यह भी कहा के हमारे मन में राम गढ़कर बिल्जुल घुल मिल गए हैं| आप भी इनकी अद्भुत ऊर्जा का दर्शन कर इसके भागिदार बनें|