मंदाकिनी की बेटी खूबसूरती में अपनी मम्मी को भी देती हैं टक्कर, तस्वीरें देखकर ठहर जाएगी नजर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक हसीनाएं हैं, जिनकी खूबसूरती पर हर कोई फिदा है। इतना ही नहीं बल्कि इन अभिनेत्रियों की फैन फॉलोइंग भी बहुत अच्छी है। अगर हम बीते दशक की अभिनेत्रियों की बात करें, तो आप सभी लोगों को मंदाकिनी तो याद ही होंगी। शायद ही कोई होगा जो अभिनेत्री मंदाकिनी को भूल पाया हो। मंदाकिनी ने अपने समय में अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के दम पर सबका दिल जीत लिया था।

मौजूदा समय में भी मंदाकिनी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मंदाकिनी राज कपूर की फिल्म “राम तेरी गंगा मैली” से रातों-रात स्टार बन गई थीं। फिल्म में पहाड़ी लड़की का किरदार निभाने वाली मंदाकिनी ने अपनी खूबसूरती के लिए खूब चर्चाएं बटोरी थी। इस फिल्म में वह राजीव कपूर के ऑपोजिट नजर आए थीं।

फिल्म में मंदाकिनी की मासूमियत और सुंदरता के लोग दीवाने हो गए थे। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। हालांकि बाद में उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरियां बना ली और अब 26 साल के बाद मंदाकिनी ने वापसी की है, जिसके चलते वह इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

अगर हम मंदाकिनी की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो अभिनेत्री मंदाकिनी ने 1990 में बिजनेसमैन कायगूर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी की थी। इस शादी से अभिनेत्री को दो बच्चे हैं, जिनका नाम बेटा राबिल ठाकुर और बेटी राबजे इनाया ठाकुर है। दोनों ही बच्चे अब बड़े हो चुके हैं। बेटा रब्बील ठाकुर जहां दिखने में हैंडसम है। तो वही बेटी राबजे इनाया ठाकुर दिखने में मां की तरह ही मासूम और हसीन हैं।

मंदाकिनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने परिवार के साथ की तस्वीरों को साझा करती रहती हैं, जिनमें मंदाकिनी अपने पति कायगूर टी रिनपोचे ठाकुर और और बच्चों के अलावा बहू बुशरा के साथ नजर आती हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री की बहू बुशरा भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। वह प्रोड्यूसर हैं और नेटफ्लिक्स के लिए कंटेंट प्रोड्यूस करती हैं। लेकिन आज हम मंदाकिनी की बेटी की बात कर रहे हैं।

मंदाकिनी की बेटी राबजे इनाया ठाकुर अब काफी बड़ी हो चुकी हैं और वह लुक में अपनी मम्मी पर गई हैं। राबजे इनाया ठाकुर अभी पढ़ाई कर रही हैं। मंदाकिनी की बेटी राबजे इनाया ठाकुर की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसे देखने के बाद कोई भी कह सकता है कि वह अपनी मम्मी की कॉपी हैं। राबजे इनाया ठाकुर अक्सर अपनी मम्मी, भाभी बुशरा और भाई राबिल के साथ तस्वीर में दिखती हैं।

आपको बता दें कि मंदाकिनी 26 साल बाद एक बार फिर से मनोरंजन की दुनिया में वापसी कर रही हैं। हाल ही में उनको लेकर खबर आई थी कि मंदाकिनी एक म्यूजिक वीडियो के माध्यम से वापसी करेंगी, जिनमें उनके बेटे राबिल ठाकुर भी दिखाई देंगे।

वहीं अगर हम मंदाकिनी के फिल्मी करियर पर नजर डालें, तो अभिनेत्री ने राम तेरी गंगा मैली के बाद डांस डांस, लड़ाई, कहां है कानून, नाग नागिन, प्यार के नाम कुर्बान, प्यार करके देखो जैसी कई सफल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साल 1996 में फिल्म ‘जोरदार’ में मंदाकिनी को आखिरी बार देखा गया था। इस फिल्म में वह गोविंदा, आदित्य पंचोली और नीलम कोठारी के साथ नजर आईं थीं।