हमारे बीच नही रहे केन्द्रीय खाद्य मंत्री राम विलास पासवान, जाने सम्पूर्ण कार्यकाल के 5 उम्दा काम

राम विलास पासवान भारतीय राजनीती में किस ओहदे के नेता रहे हैं इस बात को किसी भी तरह की पहचान की जरूरत नही है| इन्होने न सिर्फ बिहार बल्कि सम्पूर्ण देश के लिए अपने जीवन को समर्पित किया है| हमेशा से ही राम विलासपासवान नें अपना जीवन गरीबों और समाज के दलितों को समर्पित करते आये हैं| हालाँकि अब देश की ये महँ शख्सियत सम सब के बीच नही रहे| राम विलास पासवान का जीवन चक्र बीते दिन 08 अक्टूबर को समाप्त हो गया जिसकी जानकारी इनके बेटे चिराग पासवान नें दी थी|

गुरूवार के दिन देश के जाने माने केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान का स्वर्गवास हो गया| बताते चले के इनके जीवन काल 74 वर्षों का रहा जिसे इन्होने हमेशा देशहित और जनहित में लगाए रखा| अभी की कहें तो बीते वक्त में राम विलास जी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संचालित एनडीए सरकार में उपभोक्ता मामलों और खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री का पद भार सम्भाले हुए थे| और आज जब ये हमारे बीच नही हैं तो देश के कई जाने माने नेताओं नें इस दुखद दिन पर शोक व्यक्त किया है|

प्रधानमंत्री मोदी नें इस दुखद अवसर पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा है के आज मैंने एक सहयोगी के साथ एक करीबी मित्र खो दिया है| आज गरीबों और दलितों नें अपनी एक बुलंद आवाज़ खो दी है| वहीँ देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद लिखते हैं के आज हमारे देश ने एक दूरदर्शी नेता खो दिया है| राम विलास जी के कार्यकाल को देखते हुए ऐसा ऐलान किया गया है के इनके अतिम संस्कार के वक्त देश के सभी केन्द्रीय कार्यालयों का राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहने वाला है|

ऐसे में आज हम आपको राम विलास पासवान के कार्यकाल की कुछ बड़ी उपलब्धियों और सहयोगों के बारे में बताने जा रहे हैं| जिनके चलते इन्हें हमेशा याद रखा जायेगा|

1- राम विलास पासवान एक प्रसिद्द राजनैतिक नेता रहे थे| और लगभग 51 सालों तक इन्होने राजनीती की इस दुनिया में काम किया था| ऐसे में इन्हें कंता की नब्ज़ को समझने में मानों महारत हासिल थी और इसी लिए ये सभी के काफी चाहिते भी रहे थे| इन्हें लेकर अक्सर कई नेताओं नें ऐसा कहा है के इन्हें किसी भी फैसले का भविष्य पता रहता था|

2- मनमोहन सिंह और नरसिम्हा राव द्वारा बनाई गयी दूसरी यूपीए सरकार को साल 1989 के बाद छोड़कर दूसरी बार राम विलास पासवान नें प्रधानमंत्री की सरकार का मंत्री पद सम्भाला| साथ ही एनडीए, यूपीए और तीसरे मोर्चे की सरकार में भी पासवान को मंत्री चुना गया|

3- दलित राजनीती के लिए राम विलास पासवान राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ा चेहरा रहे| हमेशा ये दलितों और समाज के निचले वर्गों के साथ उनका सम्विधान में जो अधिकार है उसे दिलाने में उनके साथ खड़े रहे| अल्पसंख्यकों के लिए भी इन्होने काफी कुछ किया|

4- पासवान नें सिर्फ एक मंत्री पद पर नही बल्कि कई स्तनों पर अपनी काबिलियत साबित की| जिनमे रेल, रसायन, संचार, श्रम, खदान, उपभोक्ता व खाद्य जैसे मंत्रालय शामिल रहे|

5- सभी राजनैतिक पार्टियों के बीच कई बार आपसी मतभेद आये पर कभी इन्होने इन मतभेदों को नीजी जिंदगी का हिस्सा नही बनने दिया|