Site icon NamanBharat

कहां हैं “श्रीकृष्णा” की “मैया यशोदा”? इतने सालों में दामिनी शेट्टी का बदल गया पूरा लुक, देखें परिवार की तस्वीरें

आप सभी लोगों को रामानंद सागर के निर्देशन में बने टेलीविजन शो “श्री कृष्णा” तो याद ही होगा। यह धारावाहिक दूरदर्शन पर 18 जुलाई 1993 से 5 अक्टूबर 1997 तक प्रसारित हुआ था। वहीं जब कोरोना वायरस का संक्रमण फैला तो देशभर में लॉकडाउन लगाया गया। इस दौरान सीरियल की शूटिंग बंद हो गई थी। लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन ने “श्रीकृष्णा” शो को दोबारा प्रसारण करने का फैसला लिया। लॉकडाउन के दौरान 3 मई से 16 दिसंबर 2020 तक दोबारा इस शो को टेलीकास्ट किया गया था।

रामानंद सागर निर्मित “श्रीकृष्णा” में स्वपनिल जोशी और सर्वदमन बनर्जी कृष्ण के रोल में नजर आए थे। वहीं पिंकी पारीख रुकमणि तो रेशमा मोदी राधा बनी थीं। वहीं दामिनी शेट्टी इस धारावाहिक में यशोदा के किरदार में नजर आई थीं। दामिनी कंवल शेट्टी ने “श्रीकृष्णा” धारावाहिक में यशोदा मैया का किरदार जिस तरह से निभाया, इसकी वजह से उन्होंने अपने प्रशंसकों के दिलों में अपने लिए एक विशेष जगह बना ली। इस सीरियल से वह अपनी एक खास पहचान बनाने में सफल हुईं।

चला रहीं प्रोडक्शन हाउस

फिलहाल, दामिनी शेट्टी टीवी शो में नजर नहीं आ रही हैं लेकिन आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर दामिनी अब कहां हैं? तो आपको बता दें कि दामिनी कंवल शेट्टी एक्ट्रेस के साथ-साथ फिल्म प्रड्यूसर भी हैं। इसके अलावा वह राइटर भी हैं। दामिनी शेट्टी अभी खुद का प्रोडक्शन हाउस चला रही हैं, जिसका नाम “इटर्नल फ्लेम प्रोडक्शन्स” है।

वहीं दामिनी शेट्टी ने “छोटी बहू”, “बानी: इश्क दा कलमा”, “शास्त्री सिस्टर्स”, “लक्ष्मी घर आई” जैसे तमाम टीवी धारावाहिकों को लिखा है।

दामिनी शेट्टी ने कई सीरियल प्रोड्यूस भी किए हैं, जिनमें “क्राइम पेट्रोल”, “मन में विश्वास है”, “बानी: इश्क दा कलमा” जैसे कई हिंदी, मराठी, कन्नड़ और पंजाबी टीवी सीरियल शामिल हैं। वहीं दामिनी ने हिंदी फिल्म “चॉइसेस” को डायरेक्ट भी किया है।

इन टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी हैं दामिनी

दामिनी ने टीवी सीरियल श्रीकृष्णा में जिस तरीके से यशोदा मैया का किरदार निभाया, उसकी वजह से उन्हें बड़ी लोकप्रियता हाथ लगी। दामिनी ने श्री कृष्णा के अलावा अलिफ लैला और परंपरा जैसे शोज में भी काम किया है।

दामिनी ने ऐसे की थी करियर की शुरुआत

आपको बता दें कि दामिनी शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। जी हां, स्कूलिंग के समय से ही इन्होंने थिएटर जॉइन कर लिया था। थिएटर में काम करके वहां से अनुभव हासिल कर उन्होंने फिल्म या टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद वहां पर उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी एक अलग ही पहचान बनाई।

मिलिए दामिनी शेट्टी के पति और खूबसूरत बेटी से

आपको बता दें कि दामिनी शेट्टी ने राज शेट्टी से शादी की थी। इनका यह प्रेम विवाह है। दामिनी शेट्टी के पति राज शेट्टी प्रोड्यूसर हैं।

दामिनी शेट्टी और राज शेट्टी एक बेटी के माता-पिता भी हैं, जिसका नाम सशयसा है।

सशयसा की उम्र 20 साल की है, जो दिखने में बेहद खूबसूरत हैं।

दामिनी शेट्टी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग बहुत अच्छी है। दामिनी अक्सर अपने परिवार की तस्वीरों को साझा करती रहती हैं।

दामिनी शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने मॉडलिंग के दिनों की भी तस्वीरें शेयर की हैं।

 

 

 

 

 

Exit mobile version