रामायण में त्रिजटा का किरदार निभाने वाली महिला सेट पर ही बनी थी बेटी की माँ, कहा- रामायण में काम की वजह से मिला संतान सुख

रामानंद सागर की “रामायण” की लोकप्रियता आज भी बिल्कुल भी कम नहीं हुई है। यह धारावाहिक जब भी टीवी पर प्रसारित होता है, तब-तब नए-नए रिकॉर्ड बनाता है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कोरोना वायरस की वजह से जब देशभर में लॉकडाउन का ऐलान किया गया था तो सभी लोग अपने घरों में ही बंद थे। ऐसे में धारावाहिक रामायण को दोबारा दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था और इसने रिकॉर्ड तोड़ TRP भी हासिल की थी।

“रामायण” धारावाहिक का हर एक किरदार लोगों के जेहन में आज भी ताजा है। इस धारावाहिक के हर कलाकार ने अपने अपने किरदार को बखूबी तरीके से निभाया था और सभी अभिनेता और अभिनेत्रियों ने इस धारावाहिक के माध्यम से अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की थी।

वैसे तो रामानंद सागर की “रामायण” में बहुत से कलाकारों ने भूमिका निभाई है और सभी ने अच्छी खासी प्रसिद्धि हासिल की। इसके साथ ही रामायण में त्रिजटा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री भी काफी मशहूर हुई थी। हाल ही के दिनों में सोशल मीडिया पर त्रिजटा के किरदार को लेकर काफी चर्चा भी हुई। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, त्रिजटा का किरदार एक्टर आयुष्मान खुराना की सासू मां ने निभाया है। हालांकि, इस खबर का सच कुछ और ही है।

रामायण में जब सीता माता का हरण करके रावण उसे अशोक वाटिका में ले गया था तब त्रिजटा नाम की राक्षसी उनका ख्याल रखती थी और त्रिजटा सीता माता की मदद करती थी। लेकिन क्या सच में अनीता कश्यप ने त्रिजटा का रोल किया था? अगर नहीं, तो यह सवाल आखिर उठा कहां से है। बता दे कि 18 मार्च को हिंदुस्तान टाइम्स में एक खबर छपी जिसमें यह बताया गया कि आयुष्मान खुराना की सासू मां अनीता कश्यप ने रामायण में त्रिजटा का रोल किया था।

जब यह खबर छपी तो उसके कुछ देर के बाद ही यह मामला काफी तेजी से वायरल हो गया लेकिन इस झूठी खबर का फैक्ट चेक खुद अनीता कश्यप के पति यजन कश्यप ने कर दिया। मीडिया से बातचीत करने के दौरान यजन कश्यप ने इसका सच बताया था। उसके बाद “टॉफी” फेम फिल्ममेकर ताहिरा कश्यप ने भी सोशल मीडिया पर इस बात को साफ किया था कि उनकी मां का इस टीवी सीरियल से कोई कनेक्शन नहीं है।

ताहिरा कश्यप ने एक ट्वीट के माध्यम से यह बताया था कि उनकी मां के रोल की हो रही चर्चा बिल्कुल गलत है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि “रामायण में अनीता कश्यप (ताहिरा की मां) मेरी मां को लेकर आ रही इस तरह की रिपोर्ट्स में कोई सच्चाई नहीं है। मेरी मां एक शिक्षाविद थीं और उनका शो से कोई कनेक्शन नहीं है। कुछ भी।”

उनके इस ट्वीट के बाद यूजर्स ने उन्हें खबर की सच्चाई बताने के लिए धन्यवाद कहा। इसके अलावा यही बात है रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने भी नवभारत टाइम के साथ हुई बातचीत के दौरान बताई थी।

अब आपको बता दें कि रामायण में त्रिजटा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री का नाम विभूति परेश चंद्र दवे था, जो गुजरात के सूरत की रहने वाली थी और अब विभूति परेश चंद्र दवे इस दुनिया में नहीं हैं। 13 अगस्त 2006 को दिल का दौरा पड़ने की वजह से विभूति परेश चंद्र दवे का निधन हो गया था।

रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने विभूति के बारे में बात करते हुए कहा था कि “वह कोई एक्टर नहीं थी। वह सूरत से आई थी। जब शो की शूटिंग चल रही थी, तभी उसने एक बच्ची को जन्म दिया। उसे लगता था कि रामायण पर काम करने की वजह से वह मां बन पाई। इस वजह से वह लगातार सेट पर चर्चा में रही। लेकिन किसी को उस महिला के विषय में कुछ नहीं मालूम था।