एक समय था जब रामानंद सागर की “रामायण” को घर-घर में दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता था। वहीं आज भी इस धारावाहिक का जलवा लोगों के बीच बरकरार है। इस धारावाहिक के हर एक किरदार दर्शकों के दिल में एक अलग जगह बना चुके हैं। रामानंद सागर ने अपने सीरियल “रामायण” से टीवी जगत में एक अनोखा इतिहास रच दिया है, जिसे मिटाने वाला आज तक ना कोई हुआ है और ना ही आगे होगा।
रामायण में भगवान श्री राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था। अरुण गोविल ने अपने किरदार को इतनी बखूबी तरीके से निभाया था कि लोग उन्हें असल में भगवान राम समझने लगे थे। उनसे मिलने पर लोग उनके पैर छूने और आशीर्वाद लेने लगते थे। इस सीरियल के जरिए अरुण गोविल ने अपनी खास पहचान बनाई। इसी बीच आज हम आपको रामायण के राम असल जिंदगी में कैसी लाइफस्टाइल जीते हैं इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
बेहद साधारण जीवन जीते हैं अरुण गोविल
अरुण गोविल ने कभी सोचा नहीं था कि वह एक्टिंग करेंगे और एक दिन लोग उन्हें भगवान राम मान बैठेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि अरुण गोविल इंजीनियर बनना चाहते थे। उन्होंने मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
अरुण गोविल ने दर्जनों हिंदी फिल्मों और अन्य टीवी धारावाहिकों में काम किया। लेकिन “रामायण” ने उनके करियर और जिंदगी की कायापलट ही कर दी। अरुण गोविल अपने सरल और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इतने मशहूर और बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद भी अरुण गोविल बेहद सिंपल लाइफ जीते हैं।
आपको बता दें कि अभिनेता अरुण गोविल ने मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री रहीं श्रीलेखा से शादी की है। अपने एक्टिंग करियर के दौरान श्रीलेखा ने फिल्म हिम्मतवार, छोटा सा घर और चाल जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। बताया जाता है कि फिल्मों में आने से पहले श्रीलेखा एक टेक्सटाइल डिजाइनर थीं।
अरुण गोविल और श्रीलेखा दो बच्चों के माता-पिता हैं। बेटे का नाम अमल है और बेटी का नाम सोनिका है। उनके बेटे अमल के दो बच्चे हैं यानी कि अरुण गोविल दादा भी बन चुके हैं। वहीं सोनिका पढ़ाई करके नौकरी कर रही हैं।
अरुण गोविल का घर
अरुण गोविल परिवार के साथ बेहद साधारण जीवन जीते हैं। सोशल मीडिया पर उनके परिवार और घर की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जो इस समय फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इतने बड़े सुपरस्टार होने के बावजूद भी अरुण गोविल सिंपल लाइफस्टाइल जीने में ज्यादा भरोसा रखते हैं।
इन तस्वीरों में आप अरुण गोविल के घर की झलक देख सकते हैं, जिससे आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि वह चकाचौंध की दुनिया से थोड़ा परहेज रखते हैं। वहीं अरुण गोविल के बर्थडे पर उनकी भाभी और एक्ट्रेस तबस्सुम ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें अभिनेता के परिवार के साथ साथ घर के अंदर की झलक भी नजर आ रही थी। इन दिनों अरुण गोविल के परिवार और घर की यह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।