रामचरण तेजा की बर्थडे पार्टी में लगा साउथ स्टार का हुजूम, देखने लायक था इस हसीना का लुक

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रामचरण इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले दिनों जहां वह अपनी फिल्म आर आर आर को ऑस्कर मिलने की वजह से सुर्खियों में थे। वही अब वह अपने जन्मदिन की वजह से चर्चा बटोर रहे हैं। सुपरस्टार रामचरण ने 27 मार्च को अपना जन्मदिन मनाया। आपको बता दें कि चिरंजीवी के बेटे का जन्म साल 1985 में चेन्नई में हुआ था। रामचरण ने साल 2012 में उपासना से शादी की थी इसके 11 साल बाद अब उनके घर एक नया मेहमान आने वाला है। वर्ष 2023 साउथ सुपरस्टार रामचरण के लिए काफी खास रहा है। वहीं अब उनके पिता चिरंजीवी की भी दादा बनने की इच्छा पूरी होने वाली है। रामचरण की फिल्म आरआरआर ने इस साल बंपर सक्सेस हासिल की है। वही रामचरण और जूनियर एनटीआर के गाने नाटू-नाटूको गोल्डन ग्रुप के बाद ऑस्कर अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

आपको बता दें कि सुपरस्टार राम चरण तेजा ने 27 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान उन्होंने ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में साउथ के कई बड़े बड़े नाम देखने को मिले। इनमे काजल अग्रवाल और नागार्जुन की फैमिली के अलावा कई स्टार्स पहुंचे। पार्टी के दौरान काजल अग्रवाल पिंक कलर की फ्रॉक जैसी ड्रेस में बेहद सुंदर लग रही थीं। किसी की भी निगाहें उनसे हैट ही नहीं रही थी। काजल अग्रवाल अपने पति गौतम किचलू के साथ नजर आईं। गौतम ब्लैक शर्ट और जींस में नजर आए। राम चरण की बर्थडे पार्टी में साउथ स्टार नागार्जुन भी शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उनके दोनों बच्चे और पत्नी भी साथ थीं। RRR के डायरेक्टर एसएस राजामौली भी काफी खास अंदाज़ में दिखे। लाइगर एक्टर विजय देवरकोंडा भी राम चरण तेजा की पार्टी में पहुंचे।

आपको बता दें कि रामचरण अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ रामचरण के पिता सुपरस्टार अभिनेता चिरंजीवी भी दादा बनने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी और उनके बेटे रामचरण के बीच काफी स्ट्रांग बॉन्डिंग देखने को मिलती है। साउथ इंडस्ट्री में भगवान की तरह पूजे जाने वाले चिरंजीवी ने अपने परिवार को सबसे ऊपर रखा है। वही अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए रामचरण भी अपनी फैमिली वैल्यू को बहुत महत्व देते हैं। रामचरण और उनकी पत्नी उपासना की शादी को पूरे 10 साल हो चुके हैं। वह दोनों जल्दी मम्मी पापा बनने वाले हैं। रामचरण के पत्नी उपासना ने भी अपनी डिलीवरी को लेकर कंफर्म किया था। उन्होंने अपनी डिलीवरी भारत में करने को लेकर कंफर्म किया था।

चिरंजीवी ने भी अपने दादा बनने की खुशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बजरंगबली का पोस्ट शेयर करते हुए बताई थी। आपको बता दें कि चिरंजीवी ने तेलुगू फिल्म ‘वाल्टेयर वीरैया’ की रिलीज के पहले अपनी बहु उपासना की प्रेगनेंसी पर बात की थी और यह बात बताते हुए बेहद इमोशनल हो गए थे। रामचरण अपनी फिल्म आरआरआर की सफलता का जश्न मना रहे हैं। वही उनकी अपकमिंग फिल्म RC15 की शूटिंग भी जारी है इस फिल्म का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।