Site icon NamanBharat

रणबीर – आलिया के हल्दी रस्म का हुआ शुभारंभ, जिसमे नीतू कपूर , रिद्धिमा और भट्ट परिवार भी हुआ स्पॉट…देखे वीडियो

तमाम अटकलों के बाद आखिरकार वह घड़ी आ ही गई जब बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं| इस समय बॉलीवुड के गलियारों में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और वही सोशल मीडिया पर भी इस समय हैशटैग आलिया भट्ट रणबीर कपूर वेडिंग काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है|

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की धमाकेदार शुरुआत बीते 13 अप्रैल को इनके मेहंदी रस्म से हुई और आलिया के मेहंदी फंक्शन में इस खबर के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए और आलिया भट्ट ने अपने हाथों पर अपने जीवन के प्यार रणबीर कपूर के नाम की मेहंदी रचा ली है| वही मेहंदी सेरिमनी के बाद आलिया और रणबीर की संगीत सेरेमनी का भी आयोजन किया गया था और आज 14 अप्रैल की सुबह इस कपल की हल्दी सेरिमनी बेहद ही धूमधाम से संपन्न हुई|

बता दे आलिया भट्ट रणबीर कपूर आज गुरुवार को शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं और वही मीडिया रिपोर्ट की माने तो आज गुरुवार की सुबह इस कपल की हल्दी सेरेमनी का आयोजन किया गया है और यह हल्दी सेरिमनी रणबीर के घर वास्तु में संपन्न होगी| हल्दी सेरिमनी के लिए रणबीर कपूर के घर वास्तु को पीले फूलों से बेहद खूबसूरत तरीके से डेकोरेट किया गया है |


वही अपने भाई रणधीर कपूर की हल्दी सेरिमनी में शामिल होने के लिए रिद्धिमा कपूर अपनी मां नीति कपूर के साथ वास्तु पहुंच चुकी हैं| हल्दी फंक्शन के लिए रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और बहन रिधिमा कपूर ने येलो आउटफिट कैरी किया हुआ था|

आपको बता दें रणवीर कपूर और आलिया भट्ट आज गुरुवार 14 अप्रैल 2022 को पंजाबी रीति रिवाज से शादी करने जा रहे हैं और वही इस कपल की शादी को लेकर ऐसी खबरें भी सामने आ रही है कि हल्दी के बाद चूड़ा चढ़ाई की रस्म संपन्न होगी और इस खास मौके पर आलिया भट्ट का पूरा परिवार इस समय वास्तु अपार्टमेंट पहुंच चुका है|

हल्दी फंक्शन के थीम को ध्यान में रखते हुए इस फंक्शन में शामिल होने वाले सभी फैमिली मेंबर और दोस्तों ने येलो कलर का आउटफिट पहने हुए नजर आ रहे हैं|

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की शुरुआत इनके प्रीवेडिंग मेहंदी सेरेमनी से हुई है और आज यानी कि 14 अप्रैल को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं| इस कपल की शादी को लेकर सिक्योरिटी के तगड़े इंतजाम किए गए हैं और वही वास्तु अपार्टमेंट और आरके हाउस को भी दुल्हन की तरह सजा दिया गया है|

गौरतलब है कि शादी की सभी रस्में संपन्न होने के बाद ये स्टार कपल अपने तमाम दोस्तों को होटल ताज महल पैलेस में बेहद ही शानदार रिसेप्शन भी देने वाला है| आलिया और रणवीर के फैन्स इस कपल की शादी की पहली झलक देखने के लिए काफी एक्साइटेड है हालाँकि अब तक अलिया रणबीर के प्री वेडिंग सेरेमनी की कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई है |

Exit mobile version